logo

ट्रेंडिंग:

2 करोड़ साल पहले धरती पर किसने किया था पहली बार किस? स्टडी में हुआ खुलासा

किस एक भावनात्मक इमोशन है जिसके जरिए इंसान अपना प्यार दिखाते हैं। क्या आप जानते हैं किसने सबसे पहली किस की थी?

kiss

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दुनियाभर में किस करना एक आम व्यवहार लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे पहले धरती पर किसने किस किया होगा और इसकी शुरुआत कैसे हुई होगी? हाल ही में एक स्टडी हुई है जिसमें किस को लेकर चौंकाने वाले खुलासा किया गया है। एक नई स्टडी में बताया गया है कि मुंह से मुंह चूमने की शुरुआत इंसानों से भी पहले हुई है। किस की शुरुआत प्राइमेट्स (बंदर या बंदर जैसे दिखने वाले हमारे पूर्वजों ने की होगी। 

 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन और फ्लोरिडा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने मिलकर प्राइमेट्स  (जैसे बंदर, चिंपैंजी, बोनोबो) के व्यवहार को ध्यान से देखा और पाया कि किस करना सीधा-सीधा जीवित रहने या प्रजनन में मददगार नहीं होता है बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी होता है। इसके बावजूद यह व्यवहार कई प्रजातियों में पाया जाता है तो सवाल उठता है ऐसा क्यों? शोधकर्ताओं का कहना है किस करने करने का मतलब दो लोगों के बीच में भावनात्मक जुड़ाव और भरोसा बढ़ाना है।

 

यह भी पढ़ें- प्रदूषण के कारण खांसी-जुकाम से हैं परेशान? डॉक्टर से जानिए इलाज

वैज्ञानिकों ने बताया किस का मतलब

इंसानों वाले रोमांटिक विचारों से हटकर शोधकर्ताओं ने किस करने की परिभाषा बताई है। उनका कहना है कि दो एक ही प्रजाति के बीच मुंह से मुंह का संपर्क होता है उसे किस कहते हैं। इस आधार पर चीटियों, पक्षियों, भालुओं समेत कई जीवों में किस जैसे व्यवहार देखे गए हैं लेकिन सबसे ज्यादा परिणाम बंदरों और एप्स से मिले। शोधकर्ताओं ने अफ्रीका-यूरेशिया के बंदरों और एप्स पर फोकस किया क्योंकि इनके बारे में वैज्ञानिकों को पर्याप्त डाटा मिल सकता था। उन्होंने किस के विकास को समझने के लिए Bayesian phylogenetic modelling का इस्तेमाल किया था। 

कब हुई थी किस की शुरुआत?

यह एक वैज्ञानिक तरीका है जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि कोई व्यवहार या कोई गुण कब विकासित हुआ था। नतीजों में पाया गया था कि किस इंसानों की खोज नहीं है। यह बंदरों की प्रजातियों में पाया गया है। कुछ प्रजातियां इसे सेक्स या मेटिंग से पहले इस्तेमाल करते थे। किस का मतलब रोमांस नहीं होता है। यह सामाजिक रिश्ते को मजबूत करने का भी तरीका है। किस की शुरुआत 16 से 21 करोड़ साल पहले हुई थी। वैज्ञानिकों को निंएडरथल में भी किस करने के प्रमाण मिले थे। 

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली की जहरीली हवा में मॉर्निंग वॉक करना खतरनाक, बीपी-अस्थमा के मरीज सावधान

निएंडरथल भी किस करते थे?

निएंडरथल (जो 40,000 साल पहले यूरोप और एशिया में रहते थे) में भी किसिंग का प्रमाण मिला। उनके DNA में ऐसा दिखता है कि वे और आधुनिक इंसान एक-दूसरे के साथ माइक्रोब शेयर करते थे, जो इस बात का संकेत है कि दोनों प्रजातियां किस करती थीं। हालांकि शोधकर्ताओं का कहना हैं कि डेटा अभी सीमित है फिर भी यह अध्ययन एक मजबूत शुरुआत है।

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap