logo

ट्रेंडिंग:

सुबह उठते ही खाली पेट पानी क्यों पीना चाहिए, जानिए फायदे

पानी में कई प्रकार के मिनरल्स और विटामिन्स मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं सुबह उठते ही सबसे पहले पानी क्यों पीना चाहिए।

water

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

हमारा शरीर 70% तक पानी से बना होता है। पानी में कई प्रकार के मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। कुछ लोगों को सुबह उठकर चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। आप इस तरह की गलती न करें। आपको सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना चाहिए। डॉक्टर भी ऐसा करने की सलाह देते हैं। 

 

जब हम रात में सोते हैं तब हमारा शरीर उपवास करता है जिसकी वजह से सुबह उठते ही हमें डिहाइड्रेटेड महसूस होता है। पानी की कमी की वजह से शरीर थका हुआ महसूस करता है इसलिए सुबह उठते ही पानी पीना चाहिए। पानी पीने से मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है। आइए जानते हैं इसके पीछे का क्या कारण है?

 

यह भी पढ़ें- संक्रांति पर बिना चीनी के बनाएं ये मिठाइयां, डायबिटीज वाले भी बिना रोक-टोक खाएं

पानी पीने के फायदे

इलेक्ट्रोलाइट संतुलित रहता है

 

रात में कुछ लोगों को पसीना आता है जिसकी वजह से हल्का डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं। पानी की कमी की वजह से आपको नींद आएगी, मस्तिष्क की कार्य क्षमता धीमी हो जाती है। Jequier & Constant की स्टडी के मुताबिक पर्याप्त पानी नहीं पीने की वजह से चीजें भूल जाते हैं। पानी पीते ही आप तरोताजा महसूस करेंगे। दिमाग तेजी से काम करता है।

 

मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है

 

खाली पेट पानी से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। पानी कैलोरी को बर्न करने का काम करता है। साथ ही पाचन को मजबूत करता है। पानी वजन को घटाने में भी मदद करता है।

 

डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है

 

पानी हमारी पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह आंतों के अंदर भोजन को पचाने का काम करता है और टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है और पाचन भी अच्छा रहता है। 

 

यह भी पढ़ें- हर सांस के साथ खतरा: प्लास्टिक कणों पर सवार वायरस बढ़ा रहे रेजिस्टेंस

 

मूड को बेहतर करता है

 

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर तरोताजा महसूस करता है और दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है। आप फोकत होकर काम करते हैं।

 

सुबह पानी पीने के फायदे

  • सुबह उठते ही आपको एक से दो कप पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
  • सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। ऐसे करने से आपको ज्यादा प्यास लगेगी
  • सुबह गुनगुना पानी पिएं। ये आपके पाचन के लिए अच्छा होता है।

किन लोगों को सुबह उठकर पानी नहीं पीना चाहिए?

  • किडनी में समस्या- जिन लोगों को किडनी संबंधित बीमारियां होती है उन्हें अपने डॉक्टर से पूछकर पानी पीना चाहिए।
  • हृदय संबंधित समस्या- अगर आपकी हार्ट की सर्जरी हुई तो कुछ भी करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

 

Related Topic:#Health News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap