कड़ाके की ठंड में हाथों और पैरों को ठंडा होना एक आम बात है। कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा ठंड लगती हैं। कुछ लोगों को कम ठंड लगती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनके हाथ और पैर ज्यादा ठंडे रहते हैं और बहुत मुश्किल से गर्म होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? कुछ लोग इसे मामूली बात समझकर इग्नोर कर देते हैं। आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं।
बेंगलुरु के एस्टर सीएमआई अस्पताल की इंटरनल मेडिसिन सलाहकार डॉक्टर पूजा पिल्लई ने बताया, 'सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होना नॉर्मल है। कई बार शरीर अंदरुनी अंगों को गर्म रखने के लिए हाथ और पैर जैसे अंगों तक खून का बहाव कम कर देता है ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहा। अगर हाथ-पैरों का रंग बदल रहा है तो ध्यान देना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों के दिन में कितनी बार मापना चाहिए बीपी? डॉक्टर से जानिए बचाव का तरीका
कब है चिंता की बात?
जब ठंड लगने की वजह से हाथ-पैर नीले, पीले, सफेद, लाल या काल पड़े रहे हैं तो ये खतरनाक हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है कि हाथ पैरों तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच रहा है। इसके पीछे शरीर में पानी की कमी या फिर खून की कमी हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को शुगर, कोलेस्ट्रॉल और थायरॉइड की समस्या होती है उन्हें भी अत्यधिक ठंड लगती है।
आपको डॉक्टर को तब दिखाना चाहिए जब आपरे हाथ-पैर में ठंड लगने की वजह से दर्द होने लगे या रंग में बदलाव होना। उन लोगों के लिए भी परेशानी की बात जब आपके हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते है। इस प्रकार के लक्षण दिखने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
महिलाओं को लगती हैं ज्यादा ठंड
डॉक्टर के मुताबिक महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ठंड लगती है। इसके पीछे उनका सर्कुलेटरी और मेटाबॉलिक कारण है। महिलाओं के शरीर की बनावट ही ऐसी है कि शरीर पहले अंदरुनी अंगों को ठंड से बचाने का काम करता है।
यह भी पढ़ें- बिना कपड़ों के पेड़ पर क्यों चढ़ने लगे विद्युत जामवाल? योग से है कनेक्शन
आयरन की कमी
आयरन की कमी होने पर हाथ और पैर ठंडे रहते हैं। जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो शरीर में हीमोग्लोबिन कम बनता है। एनीमिया के मरीजों में हाथ-पैर ठंडे रहना सबसे प्राथमिल लक्षणों में से एक है।
बचाव
- ज्यादा पानी पीने से खून का बहाव ठीक बना रहता है। ऐसा करने से शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर तरीके से होता है।
- अपनी डाइट में विटामिन ए,सी और ई वाली चीजों को शामिल करें। ये चीजे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं।
- कपड़ों को लेयररिंग स्टाइल में पहनें। सबसे पहले थर्मल फिर स्वेटर और उसके बाद जैकेट पहनें।
- सिगरेट, तंबाकू और शराब का सेवन बिल्कुल छोड़ दें।
- रेगुलर एक्सरसाइज करें ताकि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है।