logo

ट्रेंडिंग:

फटे होंठों की समस्या से हैं परेशान? डॉक्टर से समझिए कारण और इलाज

सर्दी के मौसम में फटे होंठों की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?

dry lips

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

सर्दियों के मौसम में त्वचा शुष्क और बेजान हो जाती है। इस मौसम में खासतौर से महिलाएं होंठ फटने की समस्या से परेशान रहती हैं। फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अपनाते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में होंठ क्यों फट जाते हैं और इससे कैसे बच सकते हैं?

 

सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से लिप्स ड्राई होने लगते हैं क्योंकि इस मौसम में लोग कम पानी पीते हैं जिसकी वजह से त्वचा हाई होने लगती है। इन दोनों कारणों की वजह से लोगों के लिप्स ड्राई होकर फटने लगते हैं।

 

यह भी पढ़ें- शाम के समय में ये काम नहीं करने से असफल होते हैं लोग, समझें पीछे की साइकोलॉजी

ड्राई लिप्स के कारण क्या है?

Aster CMI अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट Dr. Shireen Furtado के मुताबिक सर्दी में लिप्स ड्राई होना आम बात है इसीलिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा कुछ लोगों को विटामिन डी और बी कॉम्पेलक्स की कमी की वजह से भी हो सकता है। होंठों को बार-बार चाटने से बचें क्योंकि ऐसे करने से लिप्स जल्दी ड्राई होते हैं जलन भी हो सकती है। 

ड्राई लिप्स को कैसे ठीक करें?

डाइट में विटामिन बी, सी और ई वाली चीजों का अधिक सेवन करें। विटामिन डी और बी सप्लीमेंट्स को शामिल करें। रोजाना 2 से 3 लिटर पानी पिएं।


घरेलू उपाय

 

घी या मक्खन- घी और मक्खन होंठों पर लगा सकते हैं। यह प्राकृतिक रूप से होंठों को मॉइश्चराइजर करने का काम करता है।

 

शहद

 

शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। यह एक प्राकृतिक हाइड्रेटिंग एजेंट है। होंठ पर 5 से 7 मिनट के लिए शहद लगाकर रखें और बाद में धो लें।

 

नारियल तेल

 

नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह तेल आपके सूखे और फटे होंठों को ठीक करने में मदद करता है।

 

यह भी पढ़ें- चक्कर आता है, सुन्न पड़ते हैं हाथ-पांव? B12 डिफिशिएंसी के खतरे डॉक्टर से समझिए

 

एलोवेरा जेल

 

फटे होंठों को ठीक करने के लिए एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसमें ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो त्वचा में नमी बनाएं रखते हैं। इसके अलावा आप गुलाब जल और बादाम का तेल भी लगा सकते हैं।

 

 

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap