logo

मूड

ट्रेंडिंग:

World Diabetes Day: साइलेंट किलर है डायबिटीज, जानिए रिस्क और बचाव के तरीके?

आज दुनियाभर में वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जा रहा है। हर 9 में से 1 व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है। आइए इस गंभीर बीमारी के लक्षणों के बारे में जानते हैं।

world diabetes day

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करना है। अब इस बीमारी की चपेट में नौजवान भी आ रहे हैं। शुरुआत में इसके कोई लक्षण नहीं नजर आते हैं जिसकी वजह से इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है।  WHO Diabetes Fact Sheet के मुताबिक 589 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित है। हर 9 में से 1 व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है। भारत को डायबिटिक कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड कहा जाता है। 

 

डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जब व्यक्ति के रक्त में ग्लूकोज का लेवल तेजी से बढ़ता है और शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है या फिर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इस बार की थीम Early Action Diabetes तय की गई है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के लक्षण और उससे बचाव के क्या तरीके है?

 

यह भी पढ़ें: बाल दिवस पर बच्चों को गिफ्ट करें ये चीजें, रोजाना सीखेंगे नया

डायबिटीज के लक्षण

डायबिटीज के होने का मुख्य कारण खराब खानपान और सेडेंटरी लाइफस्टाइल है। अगर शुगर की मात्रा को नियंत्रित नहीं किया गया तो यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करती है जिसमें आंख, किडनी, हार्ट संबंधी बीमारियां शामिल हैं। यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है।

  • बार बार पेशाब आना
  • कमजोरी
  • हाथ-पैर में झुनझुनाहट
  • आंखों में धुंधलापन
  • बार-बार इंफेक्शन होना
  • बार बार प्यास लगना
  • त्वचा में खुजली

डायबिटीज के होने का कारण

डायबिटीज दो प्रकार की होती है, टाइप 1 और टाइप 2। भारत में ज्यादातर लोग टाइप 2 डायबिटीज के शिकार है। टाइप 1 डायबिटीज में एक ऑटोइम्यून स्थिति है जिसमें शरीर इंसुलिन सिस्टम पैक्रिंया के उन सेल्स को नुकसान पहुंचता है जिसमें जो इंसुलिन बनाती है। ये बीमारी 5% से 10% लोगों को होती है। जबकि टाइप 2 डायबिटी में शरीर सही तरीके से इंसुलिन का इस्तेमाल नहीं कर पाता है और ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ता है। भारत में 90% से 95% लोग इससे पीड़ित है। इस बीमारी के होने के कई कारण हो सकते हैं।

  • शारीरिक गतिविधि न करना
  • मोटापा
  • तनाव और नींद की कमी
  • खराब खानपान
  • फैमिली इतिहास
  • उम्र

यह भी पढ़ें: महापर्व छठ में रख रहे हैं 36 घंटे का व्रत, ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

डायबिटीज से बचाव का तरीका

  • संतुलित आहार लें।
  • रोजाना 30 से 45 मिनट एक्सरसाइज करें।
  • प्रोसेस्ड फूड और रिफाइंड शुगर खाने से परहेज करें।
  • स्ट्रेस से बचने के लिए रोजाना योग करें।
  • डायबिटीज के मरीज शुगर को नियंत्रित रखें।
  • जिन लोगों को मोटापे या स्ट्रेस की समस्या रहती हैं उन्हें  एचबीए1सी का टेस्ट करवाना चाहिए।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लें।

Related Topic:#Diabetes

और पढ़ें