logo

मूड

ट्रेंडिंग:

योग करने से बीमारियां रहती है दूर, बीपी और शुगर रहेगा कंट्रोल

योग करने से शरीर निरोग रहता है। इसके अलावा जिन लोगों को छोटी छोटी बातों पर तनाव महसूस होता है उन्हें रोजाना आधे घंटे योग करना चाहिए।

Yoga camp

योग शिविर, Photo Credit: Special Arrangement

आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग छोटी छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं। किसी को परिवार की टेंशन रहती है तो किसी को नौकरी, हर व्यक्ति अपने सपने को पूरा करने के लिए दिनभर भागता रहता है। इन सबके बीच हम अपने स्वास्थ्य की चिंता करना ही भूल जाते हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप योग कर सकते हैं। योग तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही बीमारियों से भी दूर रखता है।

 

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाता है। योग गुरू आचार्य बलविंदर ने कहा कि मीडियाकर्मियों की सामाजिक जिम्मेदारी बहुत बड़ी होता है इसलिए उन्हें शारीरिक और मानिसक रूप से तंदुरस्त होना जरूरी है। तभी वे बेहद तनाव के क्षणों में बेहतर काम कर पाएंगे। उन्होंने सेक्टर 27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में तीन सप्ताह के योग शिविर का आयोजन करवाया है।

 

यह भी पढ़ें: सेलिब्रिटीज जैसे चमकदार और लंबे बाल चाहिए तो फॉलो करें ये घरेलू नुस्खे

योग बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है

पंजाब वि.वि. के योग शिक्षक आचार्य बलविंद ने कहा कि योग से जीवन में नियमित अनुशासन आता है। इसे जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। 21 दिन के  इस शिविर में आसन, प्राणायम और ध्यान से माीडिया कर्मियों को विभिन्न रोगों के प्रबंधन के बारे में बताया जा रहा है।

 

 

मीडियाकर्मियों के योग शिविर में उन्होंने योग को तन-मन का उपचार बताया है। इस मौके पर उन्होंने योगमय जीवन शैली पर बल देते हुए संतुलित आहार-विहार की जरूरत बताई गई। आयोजित शिविर में प्रेस क्लब प्रेजीडेंट सौरभ दुग्गल ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस पर इस शिविर का समापन होगा और इस दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: केरल में शिगेला संक्रमण का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

योग के फायदे

  • योग करने से तनाव कम होता है- तनाव को कम करने के लिए अनुलोम- विलोम, प्राणायाम और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
  • वजन कंट्रोल में रहता है- योग करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। रोजाना उठकर 10 मिनट सूर्य नमस्कार करें।
  • एनर्जी रहेगी- शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए रोजाना भुजंगासन, ताड़ासन करें। इससे शरीर में चुस्ती बनी रहेगी।
  • शुगर नियंत्रित रहता -रोजाना योग करने से हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।
  • अच्छी नींद- जिन लोगों को रात में नींद नहीं आने की समस्या है। उनके लिए योग बहुत फायदेमंद है।

Related Topic:#योग

और पढ़ें