logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Google Map देखकर जा रहे थे परीक्षा देने, जंगल में पहुंच गए, 4 लोगों का पेपर छूटा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर देने के लिए चार अभ्यर्थी गूगल मैप की मदद से एग्जाम सेंटर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैप ने उन्हें गलत लोकेशन पर भेज दिया। इससे उनका पेपर छूट गया।

Student Showing his admit card

एडमिट कार्ड दिखाता अभ्यर्थी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे चार अभ्यर्थी जंगल में पहुंच गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वे चारों गूगल मैप के जरिए अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गूगल मैप ने उन्हें जंगल में पहुंचा दिया। मैप ने उन्हें गलत लोकेशन पर पहुंचाया तो उन्होंने फिर से कोशिश की और अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। हालांकि, जब तक वह एग्जाम सेंटर पर पहुंचे तब तक परीक्षा शुरू हो चुकी थी। उन्हें एंट्री नहीं मिल पाई। 

 

यह घटना मुजफ्फरनगर जिले में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सामने आई हैय़ सोशल मीडिया पर अब इस घटना के कई वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह चारों अभ्यर्थी गाजियाबाद और हापुड़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गूगल मैप ने उन्हें परीक्षा केंद्र के बजाय शामली के चंदहेड़ी गांव के जंगल में पहुंचा दिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'कानून का गलत इस्तेमाल', HC ने NewsClick के खिलाफ FIR और ED की जांच रद्द की

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित दीपचंद ग्रीन चैंबर इंटर कॉलेज में इन चारों अभ्यर्थियों का पेपर था। चारों मोटरसाइकिल से एग्जाम सेंटर के लिए निकले थे और उन्हें रास्ते का पता नहीं था। इसलिए उन्होंने गूगल मैप पर लोकेशन लगाई। गूगल मैप ने उन्हें गलत लोकेशन पर छोड़ दिया। वहां पहुंचने के बाद उन्हें समझ आया कि वे गलत जगह पहुंच चुके हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों ने जल्दबाजी में वास्तविक परीक्षा केंद्र खोजने की कोशिश की, लेकिन समय निकल चुका था।


इसके बाद चारों जिला मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों को अपनी बात बताई। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे परीक्षा देने के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे और समय पर घर से निकले थे, लेकिन गूगल मैप ने उन्हें गलत लोकेशन दिखाई। वह गलत लोकेशन पर पहुंचे जिसके कारण उनकी परीक्षा छूट गई। 

गूगल के खिलाफ जांच शुरू

उन्होंने इस घटना के बाद शिकायत भी दर्ज करवा दी है। शइकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गूगल को लेटर लिखा है और इस मामले में जवाब मांगा है। हालांकि, यह अभ्यर्थी फिर से परीक्षा दे पाएंगे या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

 

यह भी पढ़ें: 'सत्य बोला तो मैं परेशानी में आ जाऊंगा', राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले बृजभूषण

 

क्या बोली पुलिस?

इस मामले के सामने आने के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और गूगल को भी पूछा जाएगा कि संबंधित परीक्षा केंद्र की लोकेशन की जगह अभ्यर्थियों को शामली क्षेत्र की लोकेशन क्यों दिखाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि भर्ती बोर्ड से इन अभ्यर्थियों की परीक्षा करवाने के बारे में बात की जा रही है।  

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें