logo

ट्रेंडिंग:

दो साल पहले पति की हत्या, अब पत्नी को भी मारा; बेटी ने बताई खौफनाक कहानी

दिल्ली में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। दो साल पहले महिला के पति की भी हत्या हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि दोनों हत्याकांड के तार आपस में जुड़े हैं। वहीं महिला की बेटी ने भरत यादव नाम के शख्स पर आरोप लगाया है।

Delhi Police

प्रतीकात्मक फोटो। ( AI Generated Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली के शालीमार बाग में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दो साल पहले यानी 2023 में महिला के पति की भी हत्या हुई थी। दिल्ली पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड के तार पिछले मामले से जुड़े हैं। अब इन्हीं सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक महिला की पहचान 44 वर्षीय रचना यादव के तौर पर हुई है। वह शालीमार बाग की रहने वाली थी। सिर पर गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की।

 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया सुबह करीब 11 बजे शालीमार पुलिस थाने में एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो रचना का शव सड़क पर पड़ा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि रचना यादव पड़ोसी के घर से आ रही थी। तभी बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मार दी। घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी मिला है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: ULC घोटाले में फडणवीस और शिंदे को फंसाने की थी साजिश, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मामले के तार बलसुआ गांव से जुड़े हैं। रचना यादव यही की रहने वाली थीं। 2023 में उनके पति विजेंद्र यादव की भी हत्या हो चुकी है। इस मामले में जहांगीरपुरी थाने में मामला दर्ज है। लग रहा है कि रचना यादव की हत्या का मामला भी बलसुआ गांव में किसी पारिवारिक रंजिश या विवाद से जुड़ा है। पुलिस टीमें आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई हैं।

 

यह भी पढ़ें:  तो रुकेगा पॉक्सो का दुरुपयोग! SC ने 'रोमियो-जूलियट' खंड जोड़ने को क्यों कहा?

 

पुलिस के मुताबिक रचना यादव की दो बेटियां हैं। एक की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी कनिका यादव ने भरत यादव नाम के शख्स पर हत्या का आरोप लगाया। कनिका का कहना है कि 2023 में भरत यादव ने ही उनकी पिता की भी हत्या करवाई थी। मगर वह अब भी फरार चल रहा है। पिता की हत्या मामले में मां अहम गवाह थी। उसे (भरत) को डर था कि उनकी गवाही से उसे सजा हो सकती है। इस वजह से मां को मारा गया। कनिका ने बताया कि पिता की हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है। कुछ आरोपी तिहाड़ जेल में बंद है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap