logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं लू, कहीं बारिश और तेज हवाएं, कश्मीर से कन्याकुमारी तक जानिए मौसम का हाल

देश के कुछ राज्यों में मार्च की शुरुआत में ही तापमान इतना ज्यादा बढ़ गया है कि मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। आज कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है।

heat

गर्मी से बचते लोग, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मार्च के महीने में हर साल गुलाबी ठंड होती थी और सुहावना मौसम बना रहता था लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। इस साल मार्च महीने की शुरुआत में ही मौसम तेजी से बदल रहा है और अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है। आज 13 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। एक तरफ कुछ राज्य गर्मी से परेशान रहेंगे और लू जैसी संभावना रहेगी, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। 

 

दिल्ली में अभी से रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, गुरुवार को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। आज दिल्ली में मौसम साफ बना रहेगा और दिन में तेज धूप और गर्मी का आलम भी बरकरार रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में एयर क्वालिटी अभी भी खराब स्थिति में बनी हुई है, जिससे दिल्ली वालों पर गर्मी और प्रदूषण की दोहरी मार पड़ेगी। हालांकि, 15 मार्च को छिटपुट बारिश से दिल्ली वालों को हल्की राहत मिलने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: जेल, बेल, बरी, डिस्चार्ज..., मुकदमे जहां 'न्याय' उलझ गया

आज का मौसम

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले 72 घंटों के दौरान कोहरा छाए रहने से हर कोई हैरान है। बढ़ते तापमान के बीच कोहरे से लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश  में अभी तक मौसम साफ बना हुआ है और मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले हफ्ते तक उत्तर प्रदेश में लू चल सकती है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे दिन में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 15 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान धूल वाली आंधी और बारिश का अनुमान है। 


बिहार में भी आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के कई जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं आंधी-बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर,किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, बांका मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, गया, मधुबनी, जमुई, अररिया, कटिहार और सुपौल में बारिश होने की संभावना है। 

 

किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार आज उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है उनमें यूपी और बिहार के अलावा हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी शामिल हैं। इन राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मौसम खराब रहने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। 

 

वहीं, कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। केरन, कुपवाड़ा जिला, बांदीपोरा जिले का गुरेज और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग-जोजिला क्षेत्र सहित उंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके अलावा श्रीनगर समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। आज भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: 'LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं', गैस संकट के बीच PM मोदी का देश को भरोसा

इन राज्यों में गर्मी करेगी परेशान

देश के कुछ राज्यों में मार्च की शुरुआत में ही लू की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया है। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर तो तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया और मौसम विभाग को लू का अलर्ट जारी करना पड़ा। आने वाले दिनों में इन राज्यों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। 

 

दक्षिण भारत की बात करें तो यहां मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिलहाल मौसम में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत बदला रहेगा। कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है, जिससे दिन के समय गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

Related Topic:#Weather Today#ही

और पढ़ें