logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आज का मौसम: मोबाइल पर बजा था आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली, UP में कब होगी बारिश?

आज देशभर में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

IMD weather update

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

 देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे तेज बारिश होगी और तूफान चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बारे में संकेत दिए हैं। रिपोर्ट में मौसम खराब होने के साफ संकेत दिए गए हैं और बताया गया है कि आज यानी 12 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली सहित 15 राज्यों में बारिश और तूफान चल सकता है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हवा की स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

 

मौसम विभाग के अनुसार, देश के 25 से अधिक जिलों में खतरनाक स्पीड से आंधी के चलते बड़े-बड़े पेड़ गिर सकते हैं। पूर्वी भारत में आसमानी बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। इसके साथ ही कुछ जिलों में तापमान 45 डिग्री के पास जाने की संभावना भी है यानी गर्मी का कहर भी जारी रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें: हाजीपुर: लेखापाल के ठिकानों पर EOU की रेड, थार-जेवर समेत करोड़ों की संपत्ति बरामद

कहां पहुंचा मॉनसून?

मौसम विभाग ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। यह मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल, और छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। 

किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने आज देश के 15 राज्यो में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है उनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और असम शामिल हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मौसम चेतावनी जारी करते हुए 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई है। 

कहां दिखेगा गर्मी का कहर?

एक तरफ देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने की संभावना है तो वहीं कुछ राज्यों में आज भी गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक  जा सकता है। जिन क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है उनमें विदर्भ, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश शामिल है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और गोवा में उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में भीषण तूफान, 3 ट्रक सड़क पर पलटे; चंडीगढ़ में बिगड़ा मौसम

ओले और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ-साथ ओले और वज्रपता से भी सावधान रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि देश के पूर्वी राज्यों में वज्रपात से नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में ओले गिर सकते हैं। 


और पढ़ें