logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दिलजीत ने BJP ज्वाइन नहीं की तो फायरिंग हो गई', AAP नेता ने लगाए गंभीर आरोप

AAP ने आरोप लगाए हैं कि दिलजीत दोसांझ ने बीजेपी ज्वाइन करने से इनकार कर दिया इसीलिए लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने उनके मैनेजर के घर पर फायरिंग करवाई है।

diljit dosanjh

दिलजीत दोसांझ को लेकर BJP पर बरसी AAP, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इस चुनाव से पहले तरह-तरह के मुद्दे सामने आ रहे हैं। हाल ही में मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर बाहर फायरिंग हुई। यह घटना हरियाणा के गोंदर गांव में स्थित घर पर हुई। इस मामले में अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी को घेर लिया है। AAP ने आरोप लगाए हैं कि बीजेपी दिलजीत दोसांझ को डरा-धमकाकर अपनी पार्टी में शामिल करना चाहती और दिलजीत के इनकार करने की वजह से ही यह हमला किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली है। AAP ने यह भी आरोप लगाया है कि लॉरेन्स बिश्नोई को बीजेपी की गुजरात सरकार प्रोटेक्शन दे रही है।

 

इसी मामले में AAP के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट करके सवाल उठाए हैं? एक सोशल मीडिया में लिखा गया है कि बीजेपी ने दिलजीत को ऑफर दिया और जब दिलजीत ने इनकार किया उसी के बाद यह फायरिंग हुई। इसी पोस्ट को शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने सवाल पूछा है कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर गोलियां किसने चलवाईं?

 

क्यों चर्चा में आए दिलजीत दोसांझ?

मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग का घर हरियाणा के गोंदर गांव में है। इसी घर पर हुई फायरिंग के बाद खलबली मची है। हमले में किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह फायरिंग दिलजीत दोसांझ, उनके मैनेजर गुरप्रताप कांग और एक दूसरी मैनेजर सोनाली को संदेश देने के लिए किया गया है। इस गैंग ने कहा है कि दिलजीत के ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान पंजाब की एक लड़की को सपने दिखाकर झांसे में लिया गया और दिलजीत के नाम पर उससे बदसलूकी की गई।

 

यह भी पढ़ें: 'ब्राह्मण भला न वेश्या...', अपनों से घिरे राजकुमार भाटी ने असल में कहा क्या था?

कुछ दिन पहले ही पंजाब के अखबारों में एक विज्ञापन छपा था जिसमें दिलजीत दोसांझ को राजनीति में आने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा था। इसी के बाद से पंजाब में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसे तमिलनाडु में फिल्मी कलाकार विजय की चुनावी जीत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, दिलजीत ने राजनीति में आने से इनकार कर दिया था।

AAP ने क्या आरोप लगाए?

पंजाब सरकार के वरिष्ठ मंत्री और AAP के नेता हरपाल सिंह चीमा ने इस मामले पर कहा है, 'दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने हमला किया है। मैं सबसे पहले तो इसकी निंदा करता हूं। पूरा देश जानता है कि लॉरेन्स बिश्नोई को सुरक्षा बीजेपी और गुजरात स्टेट ने दी हुई है। कोई भी राज्य उसकी कस्टडी नहीं ले सकता। बीजेपी ऐसी पार्टी है जो लोगों को डरा-धमकाकर शामिल कराना चाहती है।'

 

यह भी पढ़ें: 'कारोबार में नुकसान से कई बार...', भाई प्रतीक की मौत पर क्या बोले अखिलेश यादव

उन्होंने आगे कहा, 'दिलजीत दोसांझ को भी ऐसा ही ऑफर दिया था कि आप बीजेपी में शामिल हो जाए। उन्होंने सरेआम इनकार कर दिया तो उनके मैनेजर के घर पर फायरिंग होना यह दिखाता है कि बीजेपी इस देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उसका जो पंजाब विरोधी चेहरा है देश के सामने नंगा हो गया है क्योंकि दिलजीत दोसांझ जी पंजाब को प्यार करते हैं और पंजाब की मिट्टी में पल-बढ़े हैं। उनके डराकर बीजेपी उन्हें शामिल कराना चाहती है लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया तभी यह हमला हुआ है। मैं इसकी निंदा करता हूं औ'


और पढ़ें