logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शुभेंदु खूनी, BJP कार्यकर्ता आपकी बेटी खींचेंगे', हमला हुआ, भड़के कल्याण बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। अब कल्याण बनर्जी के खिलाफ भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Kalyan Banerjee

समर्थकों के साथ नारेबाजी करते कल्याण बनर्जी। Photo Credit: Social Media

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं की शामत आ गई है। पहले तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को जानलेवा हमला हुआ, अब सांसद कल्याण बनर्जी बुरी तरह से पिट गए हैं। वह चंडीतला थाने में तहरीर देने पहुंचे थे, तभी किसी ने उनके सिर पर ईंट से मार दिया। चोट लगने की वजह से जमीन पर गिर गए और तड़पते नजर आए।

कल्याण बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया। बीजेपी ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। शनिवार को सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ बदसलूकी हुई थी। उसी मामले में रविवार को कल्याण बनर्जी और अन्य तृणमूल कार्यकर्ता चंडीतला थाने में शिकायत देने गए थे। 

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला, भीड़ ने पत्थर मारे और पीटा; कपड़े तक फाड़े

चोर भी कहा, ईंट भी मारी, बुरे फंसे कल्याण बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उन्हें लोगों ने काला झंडा दिखाया और चोर-चोर के नारे लगाकर पीट दिया। कल्याण बनर्जी का कहना है कि प्रदर्शन के वक्त ही दूर से उन पर ईंट फेंकी गई, जिससे उनके सिर पर चोट लगी।

'BJP के लोग, आपकी बेटी खींच लेंगे', कल्याण बनर्जी का आरोप

कल्याण बनर्जी, सांसद, तृणमूल कांग्रेस:-
शुभेंदु अधिकारी खूनी हैं। वे किसी भी तरीके से हमें मारना चाहते हैं। बंगाल की जनता को सचेत रहना चाहिए। आज मुझे मारा जा रहा है, कल बीजेपी के गुंडे आपकी बेटी को खींचेंगे, तब कोई आपके साथ नहीं होगा।'

TMC का आरोप, पुलिस नहीं कर रही है मदद

कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि पुलिस ने जानबूझकर उन्हें मार खाने दिया। उन्होंने राज्य की जनता से अपील की कि है कि लोग विरोध करें।

कल्याण बनर्जी, सांसद, TMC:-
'बंगाल गुंडों के हाथ में चला गया है। स्वतंत्रता छीन ली गई है। जहां भी हो, विरोध करो।'

यह भी पढ़ें: TMC के कई सांसद-विधायक BJP के संपर्क में! टूट जाएगी ममता की पार्टी?

 

 

 

 

अभिषेक बनर्जी पर हमला क्यों हुआ था?

शनिवार को सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी, एक कार्यकर्ता के घर गए थे। यहां लोगों ने उनका विरोध किया, जूते और अंडे फेंके। लोगों ने 'चोर-चोर' के नारे लगाए। एक वायरल वीडियो में अभिषेक बनर्जी पिटते भी नजर आ रहे हैं। हेलमेट पहनने की वजह से उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। ममता बनर्जी इस हमले को बीजेपी की साजिश बता रहीं हैं। 


और पढ़ें