logo

ट्रेंडिंग:

चरखी दादरी से मुंबई तक, भारत के 5 भीषण विमान हादसे; सैकड़ों की गई जान

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव का काम जारी है। आइए जानते हैं देश के पांच बड़े विमान हादसों के बारे में-

Representational photo of the plane crash.

विमान हादसे की प्रतीकात्मक फोटो। (AI Generated Image)

गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB दुर्घटना का शिकार हो गया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। विमान दो पायलट, 10 केबिन क्रू और 242 यात्री शामिल थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और हालात की जानकारी ली। एनडीआरएफ की 90 सदस्यीय टीम को भेजा गया है। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही अहमदाबाद के पास मेघानी नगर में आबादी वाले क्षेत्र में क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे ने देश में हुई अन्य विमान दुर्घटनाओं की याद ताजा कर दी है। आज बात करेंगे उन 5 विमान हादसों की, जिन्होंने पूरे देश को दहला दिया था।

 

जरूरी सूचना: एयर इंडिया ने अपना हॉटलाइन नंबर जारी किया है, जिससे जानकारी जुटाई जा सकती है। अगर आपका कोई परिचित या परिजन इस फ्लाइट में हो सकता है तो आप 18005691444 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, 011-24610843 और 9650391859 पर भी फोन किया जा सकता है

 

यह भी पढ़ें: हादसे का शिकार हुए प्लेन को उड़ाने वाले पायलट सुमीत सभरवाल कौन हैं?

 

चरखी दादरी हादसा: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में साल 1996 में भीषण विमान हादसा हुआ था। हवा में ही कजखिस्तान एयरलाइंस और सऊदी एयरलाइंस के विमानों के बीच टक्कर हो गई थी। हादसे में 349 लोगों की जान गई थी। चरखी दादरी में हुए हादसे को अब तक का सबसे भीषण हवा में विमानों के बीच हुई टक्कर माना जाता है। हादसा 12 नवंबर 1996 की शाम को यह हादसा हुआ था। सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। करीब 14 हजार फुट की ऊंचाई पर यह भीषण हादसा हुआ था। हादसे में आठ देशों के नागरिकों की जान गई थी। विमानों के परखच्चे उड़ चुके थे और दादरी गांव में मलबा गिरा था। 

 

एयर इंडिया फ्लाइट 182: 23 जून 1985 को एयर इंडिया के विमान पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था। आयरलैंड के तट के पास अटलांटिक महासागर में विमान गिरा। विमान के टुकड़े समुद्र में उतरा रहे थे। विमान के टुकड़े मिलने के बाद अधिकारियों के शक हुआ। जांच में पता चला कि विमान में धमाका किया गया था। इसके बाद विमान समुद्र में गिरा था। इस हादसे में कुल 329 यात्री लोगों की जान गई। यह विमान कनाडा के टोरंटो से लंदन होते हुए मुंबई जा रहा था। जांच में सामने आया कि खालिस्तान समर्थक आतंकियों ने विमान पर धमाका किया था। तलविंदर सिंह परमार ने हमले की साजिश रची थी। एक अन्य आरोपी इंद्रजीत सिंह रेयार को पांच साल की सजा हुई। साल 2000 में रिपुदमन सिंह मलिक और अजायब सिंह बागरी को पकड़ा गया। हालांकि बाद में उसे बरी कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, 242 यात्रियों वाला प्लेन हुआ क्रैश

 

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812: कर्नाटक के मैंगलोर एयरपोर्ट पर 22 मई 2010 को हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को दहला दिया था। दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 812 मैंगलोर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त हादसे का शिकार हो गई थी। मैंगलोर हवाई अड्डा पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। लैंडिंग के वक्त विमान रनवे से फिसलकर पहाड़ी के नीचे चला गया था। हादसे में कुल 158 लोगों की जान गई थी। सिर्फ 8 लोग ही जलते मलबे से बाहर निकलने में कामयाब रहे। हादसा पायलट की गलती के कारण हुआ था। 

 

एयर इंडिया फ्लाइट 855: 1978 में साल की शुरुआत एक भयानक विमान हादसे से हुई थी। एक जनवरी को मुंबई के पास अरब सागर में टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान गिर गया था। हादसे में कुल 213 लोगों की मौत हुई थी। यह विमान मुंबई से दुबई जा रहा था। तकनीकी खराबी को हादसे की मुख्य वजह माना जाता है। 47 साल पहले हुए इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 

 

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344: गुजरात हादसे से पहले भारत में आखिरी बड़ा विमान हादसा 7 अगस्त 2020 को केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर हुआ था। लैंडिंग के वक्त विमान रनवे से फिसलकर दो हिस्सों में बंट गया था। हादसे में 21 लोगों की जान गई थी। माना जाता है कि भारी बारिश और लैंडिंग में दिक्कत आने के कारण यह हादसा हुआ था।

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap