logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिला को नहीं दी व्हीलचेयर, गिरने से ICU में भर्ती; Air India पर आरोप

एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया पर एक बुजुर्ग महिला यात्री को व्हीलचेयर न देने का आरोप लगा है। आरोप है कि व्हीलचेयर नहीं मिलने से महिला गिर गई। उन्हें कई चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

air india

गिरने के बाद बुजुर्ग महिला की हालत। (Photo Credit: X@parulkanwar)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एअर इंडिया पर बड़ा इल्जाम लगा है। आरोप है कि एअर इंडिया ने एक बुजुर्ग महिला यात्री को व्हीलचेयर नहीं दी, जिसके बाद महिला गिर गई और उन्हें ICU में भर्ती कराना पड़ा है। मामला दिल्ली एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।


दरअसल, एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी 82 साल की दादी को एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। करीब घंटे भर तक व्हीलचेयर का इंतजार करने के बाद उनकी दादी परिवार के एक सदस्य का हाथ पकड़कर चलने लगीं। कुछ दूर तक तक वह चलीं लेकिन फिर टिकट काउंटर के पास गिर गईं। गिरने के कारण उनके होठों से खून बहने लगा। सिर और नाक पर भी चोटें आई हैं। दावा है कि बुजुर्ग महिला दो दिन से ICU में भर्ती हैं और उनके शरीर का लेफ्ट साइड कमजोर हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें-- 1.9 करोड़ पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं बेरोजगार, पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट

क्या है पूरा मामला?

पारुल कंवर नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर इस वाकये को साझा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी दादी राज पसरिचा के लिए दिल्ली से बेंगलुरु के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट AI2600 में टिकट बुक किया था। टिकट बुक करते समय व्हीलचेयर की रिक्वेस्ट भी की गई थी। 


पारुल कंवर ने लिखा, 'मैं यह पोस्ट कर रही हूं क्योंकि मेरे पास और कोई रास्ता नहीं बचा है। मुझे इस बात को लेकर गुस्सा है कि क्या इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है।'

 

'एयरलाइन ने फर्स्ट एड भी नहीं दिया'

पारुल कंवर ने दावा किया कि जब वे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंचीं तो उनकी दादी राज पसरिचा को व्हीलचेयर नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने घंटे भर तक एअर इंडिया के स्टाफ, एयरपोर्ट हेल्प डेस्क और दूसरी एयरलाइन के स्टाफ से भी मदद मांगी लेकिन किसी ने व्हीलचेयर नहीं दी।


उन्होंने लिखा, 'जब कोई विकल्प नहीं बचा तो उनकी दादी परिवार के एक सदस्य का हाथ पकड़कर धीरे-धीरे चलने लगीं। दादी एयरपोर्ट के अंदर चली गईं, तब भी किसी ने कोई मदद नहीं की। आखिरकार उनके पैरों ने जवाब दे दिया और वे एयर इंडिया के प्रीमियम इकॉनमी काउंटर के पास गिर पड़ीं। तब भी कोई मदद के लिए नहीं आया। हमने फर्स्ट एड मांगी लेकिन वह भी नहीं मिली।'


उन्होंने आगे लिखा, 'एयर इंडिया के कर्मचारियों का मानना था कि परिवार का सदस्य मेडिकल रूम में जाए और मदद मांगे। आखिरकार व्हीलचेयर मिली और उन्हें बिना जांच के तुरंत विमान में चढ़ा दिया गया। उनके होंठ से खून बह रहा था। सिर और नाक पर चोट थी। फ्लाइट के क्रू मेंबर ने उन्हें आइस पैक लगाने में मदद की। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डॉक्टरों ने उन्हें देखा और दो टांके लगाए।'

 

यह भी पढ़ें-- 1 साल में 30 बार दुबई की ट्रिप, लाखों की कमाई, ऐसे पकड़ी गई रान्या राव

डॉक्टरों की निगरानी में हैं बुजुर्ग महिला

पारुल ने बताया कि उनकी दादी दो दिन से ICU में हैं, जहां उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रेन में ब्लीडिंग होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और एअर इंडिया के पास दर्ज कराई है।

 

एअर इंडिया ने क्या कहा?

पारुल कंवर की पोस्ट पर एअर इंडिया ने भी जवाब दिया है। एअर इंडिया ने लिखा, 'हम इसे देखकर चिंतिंत हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम आपसे कॉल पर जुड़ना चाहते हैं और अनुरोध करते हैं अपना मोबाइल नंबर डीएम के माध्यम से साझा करें।'


इस पर पारुल ने जवाब देते हुए कहा कि वे नहीं चाहतीं कि बिना जांच किए एयरलाइन से बात करे। इस पर एअर इंडिया ने कहा, 'हम सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और आश्वासन देते हैं कि जल्द से जल्द पूरी जानकारी साझा की जाएगी।'

Related Topic:#Air India

और पढ़ें