logo

मूड

ट्रेंडिंग:

NSA अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक पुरस्कार, शाह ने गिनाई उपलब्धियां

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पीएम मोदी के हर फैसले के पीछे अजीत डोभाल की अहम भूमिका होती है। देश को मजबूत बनाने में भी डोभाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान कही।

news image

अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक पुरस्कार। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा। शाह ने कहा कि डोभाल ने देश की विदेश नीति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के पीछे उनकी भूमिका और सलाह होती है।

 

पुणे स्थित तिलक स्मारक ट्रस्ट यह पुरस्कार हर साल 1 अगस्त को बाल गंधाधर तिलक की पुण्यतिथि पर प्रदान करता है। ट्रस्ट की स्थापना साल 1983 में हुई थी। संस्था ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अहम योगदान निभाने के लिए इस बार अजीत डोभाल का नाम चुना गया है। अजीत डोभाल ने कहा कि वह लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के नाम पर दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए आभारी हैं और इसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भी Gen Z प्रोटेस्ट, हजारों की भीड़ सड़कों पर; आजादी के लगे नारे

 

81 वर्षीय अजीत डोभाल देश के सबसे लंबे समय से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार है। 2014 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोभाल को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। 


हाल के दिनों में अजीत डोभाल ने डोकलाम और गलवान में सीमा गतिरोध को सुलझाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद कश्मीर पहुंचने वाले पहले प्रमुख शख्सियत थे। 

मजबूत भारत में डोभाल की अहम भूमिका

अमित शाह ने कहा कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहला चयन अजीत डोभाल का बतौर एनएसए किया था। उन्होंने आगे कहा, 'एनएसए अजीत डोभाल ने भारत की विदेश नीति को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी के हर फैसले के पीछे डोभाल की भूमिका और सलाह रही है।'

 

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने की खुदकुशी, एक दिन पहले शेयर की थी रील

 

अमित शाह ने यह भी बताया कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत मजबूत और आत्मविश्वासी बना है। इस बदलाव में डोभाल ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। अभियानों के खुफिया होने के कारण डोभाल के अधिकतर कार्यों का पूरी तरह से कभी खुलासा नहीं किया जा सकता।

 

शाह ने कहा, '2014 में एनएसए बनने के बाद डोभाल ने जमीनी स्तर पर कई रणनीतिक विचारों को लागू करने में मदद की और भारत के सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, तकनीक को मजबूत करने, अभियानगत क्षमता बढ़ाने और देश की रक्षा तैयारियों में सुधार करने में प्रमुख भूमिका निभाई।'

भारत के विकास से सब लोग घुस नहीं: अजीत डोभाल

सोशल मीडिया में कार्यक्रम की एक क्लिप खूब वायरल है। इसमें अजीत डोभाल कहते हैं, 'आज भी भारत को अंदर और बाहर से बहुत सी चुनौतियां हैं। भारत के विकास से सभी लोग बहुत आनंदित हो, ऐसा नहीं है। भारत का विकास कई लोगों, देशों और हितों के लिए घातक है। हमें उसका मुकाबला करना है।' 

इन हस्तियों को मिल चुका ये पुरस्कार

सबसे पहले लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समाजवादी नेता एसएम जोशी को दिया गया था। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्रियों में इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व शरद पवार को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

 

 

 

Related Topic:#Ajit Doval#Amit Shah

और पढ़ें