logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने की खुदकुशी, एक दिन पहले शेयर की थी रील

हरियाणा के रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलहारा की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, कारण अभी साफ नहीं है।

International Kabaddi Sheelu Balhara Wife Suicide

इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा और उनकी पत्नी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के रोहतक जिले में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलहारा की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

 

मुस्कान रोहतक के मेहम क्षेत्र की रहने वाली थीं। उनकी शादी दिसंबर 2023 में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलहारा से हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद नवंबर 2025 में उनके बेटे हार्दिक का जन्म हुआ था। परिवार में खुशियों के बीच अचानक हुई इस घटना से रिश्तेदार और स्थानीय लोग भी हैरान हैं।

 

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश को मिला नया हाईटेक एयरपोर्ट, PM मोदी ने किया उद्घाटन, क्यों है खास?

एक दिन पहले शेयर की थी सोशल मीडिया रील

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्कान ने आत्महत्या से एक दिन पहले पंजाबी गाने पर एक रील सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद अगले ही दिन उनके इस कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अब तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में मुस्कान ने इतना बड़ा कदम उठाया।

 

यह भी पढ़ें: बहन संग इंस्टा पर तस्वीर देखकर भड़का युवक, शेयर करने वाले को मार डाला

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।


और पढ़ें