अभिनेता से नेता बने
पवन कल्याण
अब आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम हैं। अब वह अपनी राजनीति नहीं निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में आ गए हैं। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने एलान किया है कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं यानी तलाक ले रहे हैं। जन सेना पार्टी बनाने वाले पवन कल्याण की यह तीसरी शादी है और इससे पहले वह नंदिनी से 2008 में और रेनू देसाई से 2012 में तलाक ले चुके हैं। अन्ना कोनिडाला से उनकी शादी 2013 में हुई थी और उनकी तीसरी शादी कुल 13 साल चली।
साल 1996 में फिल्मी डेब्यू करने वाले पवन कल्याण अब राजनीति में काफी सक्रिय हैं और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पद पर काबिज हैं। बताते चलें कि वह सुपरस्टार चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू के छोटे भाई हैं। 2024 में डिप्टी सीएम बने पवन कल्याण की पार्टी जन सेना पार्टी के पास आंध्र प्रदेश में कुल 21 विधायक और 2 सांसद हैं।
यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी vs जेनी कांड, उत्तराखंड में BJP को दांव मिल गया?
इस बारे में दोनों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, 'हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा साथ बिताने के बाद हम दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो रही है लेकिन हम अच्छे दोस्त रहेंगे और हम हमारे बच्चों के समर्पित पैरेंट्स रहेंगे। उनकी खुशी और बेहतरी हमेशा हमारी साझी प्राथमिकता रहेगी। इस निजी बदलाव के बीच हम आपका साथ, दया और निजता के प्रति सम्मान चाहते हैं।'
कौन हैं अन्ना कोनिडाला?
अन्ना कोनिडाला मूल रूप से रूस की हैं। वह मॉडल और अभिनेत्री रही हैं। साल 2011 में फिल्म तीन मार की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात पवन कल्याण से हुई थी। असल में अन्ना कोनिडाला का नाम अन्ना लेजनेवा है लेकिन पवन कल्याण से शादी के बाद उन्होंने उनका सरनेम यानी 'कोनिडाला' अपना लिया था। इस शादी से पवन और अ्नना के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम मार्क शंकर पवनोविच और बेटी का नाम पोलेना अंजना पवनोवा है।
यह भी पढ़ें: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली
पवन कल्याण और उनकी शादियां
पवन कल्याण की पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से हुई थी। 2 साल बाद से हो दोनों अलग रहने लगे थे। हालांकि, दोनों का तलाक साल 2008 में हुआ था। इस शादी से दोनों के कोई बच्चे नहीं थे।
नंदिनी से तलाक लेने के बाद पवन कल्याण ने रेनू देसाई से साल 2009 में शादी की थी। हालांकि, यह शादी भी 3 साल ही चली और 2012 में दोनों का तलाक हुआ। इस शादी से इन दोनों के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अकिरा नंदन है और बेटी का नाम आद्या है।
तीसरी शादी साल 2013 में अन्ना लेजवेना से हुई थी और अब 2026 में दोनों अलग हो रहे हैं। इस शादी से भी दोनों के दो बच्चे हैं।