logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में प्रदूषण गंभीर, घना कोहरा छाया; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

भारत मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। साथ ही पूरे प्रदेश में GRAP-4 लागू है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते यात्रा में दिक्कतों को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Akshardham

अक्षरधाम, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत मौसम विभाग (IMD) ने मैदानी क्षेत्रों खासकर दिल्ली-NCR के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि धीरे-धीरे ठंड का असर महसूस होने लगा है। ठंड से ज्यादा राजधानी के लोग बढ़ते प्रदूषण से परेशान रह सकते हैं। शनिवार (13 दिसंबर) रात से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण GRAP-4 लागू कर दिया गया है। सुबह के समय सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जो प्रदेश में भारी प्रदूषण की स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि बर्फबारी के चलते वहां दिक्कतें आ सकती हैं।

 

IMD की ओर से कहा गया है कि रात में ठंड का कहर जारी रहेगा और दिन में प्रदुषण के कारण ठंड का अहसास कम होगा। कुल मिलाकर 15 दिसंबर के बाद पारा गिरता हुआ नजर आएगा। अभी फिलहाल दिल्ली वालों को ठंड से ज्यादा प्रदुषण के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें- ऐतराज से नाम बदलने की सुगबुगाहट तक, 1 दशक में मनरेगा ने क्या-क्या देखा?

 

दिल्ली-NCR के तापमान का हाल

पूरे दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान में बड़ी गिरावट नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के हिसाब से 19 दिसंबर तक सर्दी केवल रात को ही महसूस होगी। दिन में बादल आने-जाने के कारण तापमान में कोई बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है।

उत्तराखंड के जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के 4 जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चमोली शामिल है। इसके अलावा 3500 मीटर और उससे ज्यादा उंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें-ढेर सारा मेन्यू, स्वादिष्ट खाना; ट्रेनों में फूड डिलीवरी की नई योजना क्या है? 

 

पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। राजधानी देहरादून में भी आज बादल दिखे। यहां अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है पर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap