logo

ट्रेंडिंग:

'किसी भी हाल में कांग्रेस से नहीं करेंगे गठबंधन', केजरीवाल का एलान

आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने यह बात साफ कर दी है। उम्मीद जताई जा रही थी कि गोवा विधानसभा चुनाव में दोनों दल साथ आ सकते हैं।

Arvind Kejriwal.

अरविंद केजरीवाल। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दो साल बाद यानी 2027 में गोवा में विधानसभा चुनाव है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मायेम में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत की। केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने गोवा के मौजूदा पॉलिटिकल सिस्टम को सड़ा-गला बताया। 

 

आरोप लगाया कि कांग्रेस से ज्यादा जनता को किसी और ने धोखा नहीं दिया है। आप सुप्रीमो ने स्पष्ट किया किया कि आने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें: न केजरीवाल, न सिसोदिया, राजिंदर गुप्ता हैं AAP के राज्यसभा उम्मीदवार

 

मीडिया से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'किसी भी हालत में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस ने गोवा की जनता को सबसे अधिक धोखा दिया। 2017 से 2019 के बीच कांग्रेस के 13 विधायक भाजपा में शामिल हुए और 2022 में 10 और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुए। क्या वे हमें आश्वासन दे सकते हैं कि जीतने के बाद कोई भी कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल नहीं होगा।'

 

 

यह भी पढ़ें: जुबिन गर्ग केस: CM हिमंत ने कहा- जल्दबाजी न करें, रिपोर्ट आने दें

 

केजरीवाल ने आगे आरोप लगाया, 'कांग्रेस अपने विधायक बीजेपी को हॉलसेल सप्लाई करती है। हम बीजेपी की सरकार बनाने में मदद करने का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। कांग्रेस के साथ किसी किस्म का कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस और बीजेपी का एक सड़ा-गला पॉलिटिकल सिस्टम है। इसे उखाड़ कर एक नया सिस्टम लाना है। इसमें गोवा के लोग राज करेंगे। गोवा में कौन सा प्रोजेक्ट होगा? यह गोवा के लोग तय करेंगे। गोवा के संसाधनों पर गोवा के लोगों का अधिकार होगा न कि 13-14 परिवारों का। गोवा के सभी संसाधनों पर इन्हीं फैमिली का कब्जा है। जमीन और ठेकों पर कब्जा है। इसे बंद करना होगा।' 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap