logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बारिश से तबाही, या सूखे की मार! जुलाई महीने में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया

मौसम विभाग ने जुलाई महीने के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल जून के महीने की तरह ही जुलाई में भी कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश होगी।

Chennai Rain

चेन्नई बारिश, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जून महीने में कमजोर पड़े मॉनसून के बाद अब जुलाई के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जुलाई महीने के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई में देशभर में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में अच्छी बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के बाद से लोगों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है और हर कोई यह जानना चाहता है कि उनके राज्य में बारिश ज्यादा होगी या कम। 

 

मौसम विभाग के अनुसार, जून महीने में देशभर में बारिश में बड़ी कमी दर्ज की गई। जून में सामान्य से काफी कम बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में गर्मी और उमस का असर बना रहा। आमतौर पर जुलाई शुरू होने से पहले ही देश के लगभग सभी राज्यों में  मॉनसून की एंट्री हो जाती थी लेकिन इस साल कई राज्यों में अभी भी मॉनसून का इंतजार जारी है। अब जुलाई में भी बारिश को लेकर पूरी तरह राहत के संकेत नहीं मिले हैं।

 

यह भी पढ़ें: जुलाई महीने का राशिफल, किन 5 राशियों पर होगी धन की बरसात और किसके बढ़ेंगे खर्च?

जुलाई में बारिश

जुलाई के पहले हफ्ते में मॉनसून की एंट्री 

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, जुलाई के शुरुआती दिनों में मॉनसून की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अभी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री नहीं हुई है और अनुमान है कि जुलाई के पहले हफ्ते में ही इन राज्यों में मॉनसून एंट्री ले सकता है। देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। खासकर मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत मध्य भारत के तमाम राज्यों में बारिश की स्थिति में सुधार की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मॉनसून के आगे बढ़ने से बारिश होने के आसार हैं।

 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में जुलाई की शुरुआत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इन राज्यों में अभी तक मॉनसून का इंतजार जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में मॉनसून पहले से सक्रिय बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से इन राज्यों में बारिश का कहर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने जुलाई महीने में असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भी तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि जुलाई में कुछ क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हो सकती है, जबकि कई हिस्सों में बारिश की कमी बनी रह सकती है। ऐसे में कुछ जगहों पर जलभराव और भारी बारिश से परेशानी हो सकती है, तो कुछ इलाकों में बारिश की कमी का असर देखने को मिल सकता है।

पूरे जुलाई महीने का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई महीने में देशभर में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। जुलाई मॉनसून सीजन का सबसे महत्वपूर्ण महीना माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से होती है। कम बारिश का असर खेती और जलस्तर पर भी पड़ सकता है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में मॉनसून की रफ्तार बढ़ने से बारिश की कमी कुछ कम हो सकती है, लेकिन पूरे महीने का अनुमान अभी भी सामान्य से कम बारिश की ओर इशारा कर रहा है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान ने चिंता बढ़ा दी है।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की लू और अरब सागर की उमस ने दिल्ली की गर्मी कैसे बढ़ा दी?

जून में कमजोर रहा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जून में कमजोर बारिश के बाद अब जुलाई में मॉनसून गतिविधियों में सुधार की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, पूरे देश में बारिश के एक जैसा  रहने की संभाना नहीं है। कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश होगी तो कुछ इलाकों में कमी बनी रह सकती है। जून के महीने में भी कई राज्यों में बारिश कम हुई। कई राज्यों तक मॉनसून पहुंच ही नहीं पाया और कई राज्यों में बहुत देरी से मॉनसून की एंट्री हुई। 

Related Topic:#Weather Today#Rains

और पढ़ें