logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राम से पशुपतिनाथ और IIT तक, पीएम मोदी और बालेन शाह ने क्या-क्या बोला?

पीएम नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें कई समझौते हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया।

pm modi and balen shah पीएम मोदी

पीएम मोदी और बालेन शाह, Photo Credit: PMO

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के बीच सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। बालेन शाह की प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहली भारत यात्रा और पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे बालेन शाह की इस यात्रा को दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में भारत और नेपाल के बीच व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे, तकनीक और विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने नेपाल के साथ रिश्तों को और मजबूत करने के लिए 15 हजार करोड़ भारतीय रुपए की मदद का ऐलान किया।

 

पीएम बनने के बाद बालेन शाह का यह पहला भारत दौरा है और आज सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। इसके बाद बालेन शाह ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज किए। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान दोनों देशों के रिश्तों पर जोर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए', ऐसा क्यों बोले BJP नेता संगीत सोम?

 

24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की मदद

दोनों नेताओं के बीच हुई इस हाई लेवल बैठक के बाद दोनों ने मीडिया को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और विकास के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई गति देने के लिए हम 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा कर रहे हैं।' 

 

उन्होंने कहा कि भारत का प्रयास प्रभावित परिवारों को दोबारा सामान्य जीवन में लौटने में मदद करना, नए अवसर पैदा करना और भविष्य की आपदाओं से निपटने के लिए नेपाल की क्षमता मजबूत करना है। इस साल अगस्त में आई बाढ़ में करीब 1,500 लोगों की मौत हुई थी और 5,200 से अधिक लोग लापता हो गए थे। इस तबाही में प्रभावित हुए लोगों को अभी भी सामान्य जीवन में लौटने में  मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

 

पीएम मोदी ने क्या कहा?

मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम और माता सीता भारत-नेपाल की साझा सभ्यता के प्रतीक हैं। 2018 में जनकपुर यात्रा को याद करते हुए मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं और नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत नेपाल को गुजरात के कांडला और ओडिशा के पारादीप बंदरगाहों तक पहुंच देगा। 

 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सिर्फ पड़ोसी देशों का रिश्ता नहीं है, बल्कि दोनों का इतिहास, संस्कृति और परंपराएं भी एक-दूसरे से जुड़ी हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने रिश्ते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सड़क और सीमा संपर्क को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और नेपाल के बीच धारचूला में सड़क पुल का उद्घाटन किया गया है। साथ ही बनबसा में एकीकृत जांच चौकी की आधारशिला रखी गई है। 

यह भी पढ़ें: दरभंगा: विद्यापति के नाम पर होगा एयरपोर्ट, CM सम्राट ने 105 योजनाओं की दी सौगात

 

क्या बोले नेपाली पीएम?

नेपाल के पीएम बालने शाह ने पशुपतिनाथ और माता जानकी को याद कर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा, 'नेपाल और भारत के संबंध हिमालय की तरह मजबूत और महासागर की तरह विशाल हैं। हमारी नजदीकियां इतनी गहरी हैं कि उन्हें केवल शब्दों में बयां करना मुश्किल है।' उन्होंने कहा कि नेपाल में स्थापित IITs में भारतीय छात्रों के पढ़ने के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाना चाहिए।

 

उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा, 'मैं इस निमंत्रण और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। आपसी सम्मान, विश्वास और अटूट सद्भावना नेपाल-भारत संबंधों की नींव है। इस अनूठे बंधन के केंद्र में हमारे दोनों देशों के लोग हैं।' उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोग एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।


और पढ़ें