देश की राजधानी नई दिल्ली में चल रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में कई विदेशी मेहमान हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि गेट्स फाउंडेशन के मालिक बिल गेट्स समिट में शामिल नहीं होंगे। फाउंडेशन ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है कि बिल गेट्स समिट में चौथे दिन होने वाला अपना संबोधन नहीं देंगे। संगठन की ओऱ से कहा गया है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि समिट में बाकी जरूरी चीजों पर ध्यान दिया जा सकें।
फाउंडेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार, बिल गेट्स की अनुपस्थिति में अफ्रीका और भारत के अध्यक्ष अंकुर वोरा समिट में अपनी बात रखेंगे। हालांकि, इस बदलाव के बावजूद फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि वे भारत में स्वास्थ्य और विकास के लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में गेट्स के न आने की अटकलें लगी थीं जिन्हें पहले फाउंडेशन ने खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें: सच में सबसे ज्यादा पेटेंट फाइल कर रही गलगोटिया यूनिवर्सिटी? पूरा सच जान लीजिए
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ें विवाद
बिल गेट्स का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब हाल ही में सार्वजनिक हुई'एपस्टीन फाइल्स' को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा है। करीब 30 लाख दस्तावेजों वाली इस फाइल में कई बड़े लोगों के साथ-साथ बिल गेट्स का नाम भी शामिल है। इन फाइलों में जेफरी एपस्टिन के लिखे हुए कथित ईमेल का जिक्र है जिसमें गेट्स के निजी जीवन को लेकर गंभीर और आपत्तिजनक दावे किए गए हैं।
आरोपों पर सफाई
बिल गेट्स के प्रवक्ता ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह गलत और बेबूनियाद बताया है। प्रवक्ता का कहना है कि ये सभी दस्तावेज केवल एपस्टिन की निराशा को दिखाते हैं क्योंकि वह गेट्स के साथ संबंध बनाने में विफल रहा था। इसी कारण उसने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: बारिश से दिल्ली को मिली गर्मी से राहत, खराब AQI के बीच हटा GRAP-2
बता दें कि गेट्स इस समय आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर फाउंडेशन द्वारा समर्थित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।