भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। करीब 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। अगले साल छह राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है। विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया। जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह-प्रभारी होंगे।
चुनावी राज्य उत्तराखंड की जिम्मेदारी राम माधव को सौंपी गई है। बतौर सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सहयोग देंगे। सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया। वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर सह-प्रभारी बने हैं। डॉ. राजदीप रॉय को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तरुण चुघ को गुजरात की कमान मिली है। अजय महावर और गोमती साई सह-प्रभारी बने हैं। संगठन में वापसी के बाद
स्मृति ईरानी
को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया। उनके पास छत्तीसगढ़ की भी जिम्मेदारी है।
महेंद्र पांडे को चंडीगढ़, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश, हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश, संजय भाटिया को राजस्थान, सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया। बीजेपी आईटी सेल के पूर्व प्रभारी अमित मालवीय को महाराष्ट्र का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...