कॉकरोच जनता पार्टी
का आंदोलन तो खत्म हो गया लेकिन इस आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस का व्यवहार अभी भी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में सीजीपे के नेता, सांसद चंद्रशेखर आजाद, कांग्रेस की लीगल टीम के लोग और निशु आजाद और उनके पिता स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग लेकर गए। घंटो बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आज स्वतंत्र भारद्वाज सुर्खियों में हैं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
स्वतंत्र भारद्वाज खुद को सनातनी कहते हैं और सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर चुके हैं। उनके पॉडकास्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति का सिर फोड़ा था और उस व्यक्ति की बेटी पुलिस स्टेशन के बाहर न्याय मांगती रही लेकिन पुलिस ने उसको गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने दावा किया था कि कपिल मिश्रा फोन करने उनको बचाते हैं और वह उनके बड़े भाई हैं। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को और पीएम मोदी को अपना बड़ा भाई कहा था। इसके बाद से अब बीजेपी विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
यह भी पढ़ें: कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले मंत्री के बचाव में क्यों उतरी MP सरकार?
लाल किले से राष्ट्रपति भवन तक न्योता
स्वतंत्र सिंह के शुरुआती जीवन के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में प़ढ़ाई के लिए आया था। इसके बाद वह हिंदू राइट एक्टिविस्ट बन गया और विवादों में रहने लगा। हालांकि, अब बीजेपी और स्वतंत्र भारद्वाज के रिश्तों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें स्वतंत्र भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के नेताओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें जून 2024 में हुए पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह का निमंत्रण भी दिया गया था। इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय की ओर से स्वतंत्र भारद्वाज को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के लिए न्योता दिया गया था। पवन खेड़ा ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, 'राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कट्टा इस्तेमाल करने की धमकी देने वाले व्यक्ति को आखिर किस तरह और क्यों यह पहुंच मिलती है।'
कैसे बढ़ी बीजेपी की मुश्किलें?
स्वतंत्र भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी के लिए नई मुश्किल बन चुके हैं। वह अपनी वीडियो में साफ तौर पर कह रहे हैं कि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा उनके बड़े भाई हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती है। इसके अलावा उनकी तस्वीरें बीजेपी के नेता और बिहार के सीएम
सम्राट चौधरी
के साथ, सांसद
मनोज तिवारी
के साथ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ सामने आ चुकी हैं। जिस तरह से वह अपने वीडियो में धमकी दे रहे हैं उसके कारण उनकी जमकर आलोचना हो रही है और लोग उन्हें गुंडा कह रहे हैं। अब उनके यही वीडियो बीजेपी के लिए मुश्किल बन गए हैं। विपक्ष लगातार बीजेपी पर गुंड़ों को सरंक्षण देने का आरोप लगा रहा है।