logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राष्ट्रीय सरेंडर संघ', BJP नेता ने दिया विवादित बयान, राहुल गांधी ने बोला हमला

बीजेपी और संघ के नेता राम माधव ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ संबंध ठीक रखने के लिए रूस और ईरान से तेल लेना बंद कर दिया है। इस बयान पर विपक्ष हमलावर है।

Ram Madhav

राम माधव, Photo Credit: @rammadhav_

शेयर करें

google_follow_us

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आए दिन जमकर हमला बोलते हैं। संसद से लेकर सड़क तक वह संघ के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नजर आते हैं। वह दावा करते हैं कि अमेरिका के दबाव में भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। इसी कड़ी में अब उन्होंने संघ के नेता राम माधव के अमेरिका में दिए एक बयान को लेकर अब संघ पर हमला बोला है। आज राहुल गांधी दावा किया कि यह संगठन असल में राष्ट्रीय सरेंडर संघ है और उसके नेता ने ही उसे बेनकाब कर दिया है। उन्होंने यह बयान बीजेपी नेता राम माधव के विदेश में दिए एक बयान के संदर्भ में दिया है। 


अमेरिका के ‘हडसन इंस्टिट्यूट’ में एक कार्यक्रम में संघ से जुड़े राम माधव ने पिछले दिनों एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'भारत ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया, अपने विपक्ष की आलोचना के बावजूद हम रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गए। भारत ने बिना अधिक कुछ कहे 50 फीसद टैरिफ पर भी सहमति दे दी, तो फिर भारत अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए कहां पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहा है।' राम माधव के इस बयान को राहुल गांधी ने लपक लिया और आरएसएस पर हमला बोल दिया है। 

 

 

यह भी पढ़ें: 'भरोसा किया, वैसे नहीं थे आप', BJP में शामिल हुए संदीप ने तोड़ा IITan का सपना

 

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने राम माधव के इस बयान को लेकर एक्स पर पोस्ट कर हमला बोला। उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रीय सरेंडर संघ। नागपुर में फर्जी राष्ट्रवाद, अमेरिका में शुद्ध गुलामी।' उन्होंने कहा कि राम माधव ने ही संघ का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है। राम माधव के इस बयान को लेकर अब विपक्ष उनकी आलोचना कर रहा है और कांग्रेस पार्टी लगातार उन पर हमला कर रही है। 

 

अमेरिका में दिया था बयान

बीजेपी नेता राम माधव हडसन इंस्टीट्यूट कॉन्फ्रेंस में भारत और अमेरिका के बीच संबंधों पर हुई एक चर्चा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए क्या नहीं किया। उन्होंने कहा, 'भारत ने ईरान से तेल खरीदना बंद किया, रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई और अमेरिकी टैरिफ का भी विरोध नहीं किया, तो फिर आखिर भारत अमेरिका के साथ काम करने में कहां कमी कर रहा है?'

 

यह भी पढ़ें: 'सरकार तो गई', राघव चड्ढा की बगावत पंजाब में गिराएगी AAP सरकार? वजहें समझिए

बयान को लेकर मांगी माफी

राम माधव के इस बयान को लेकर भारत में बवाल शुरू हो गया। कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा,'मोदी और उनकी सरकार के सरेंडर होने की कहानी बीजेपी के सीनियर नेता राम माधव बता रहे हैं। इस बात से साफ है कि मोदी वही करते हैं, जो ट्रंप चाहते हैं। पीएम मोदी ट्रंप की कठपुतली हैं। यही वजह है कि ट्रंप भारत को नरक बता देते हैं और मोदी की हिम्मत नहीं होती कुछ कहने की। यह साफ है कि नरेंद्र मोदी पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज्ड हैं और इस बात का खामियाजा देश भुगत रहा है।'

राम माधव ने विपक्ष के हमलों के बाद अपने बयान पर माफी भी मांग ली है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने जो कहा, वह गलत था। भारत ने रूस से तेल का इंपोर्ट रोकने पर कभी सहमति नहीं दी। इसके साथ ही भारत ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने का जोरदार विरोध भी किया था। मैं दूसरे पैनलिस्ट की बात के जवाब में बस एक सीमित-सा तर्क देने की कोशिश कर रहा था लेकिन तथ्यों के लिहाज से मेरी बात गलत थी। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं।'

 


और पढ़ें