logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जालंधर से काशी तक 2000 KM की यात्रा, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन दिखाएंगे हरी झंडी

बीजेपी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के मौके पर अपने देशव्यापी अभियान को और तेज करने जा रही है। BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब के जालंधर से 16 दिन के ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

BJP Samrasta Sankalp Yatra, बीजेपी, समरसता संकल्प यात्रा

बीजेपी समरसता संकल्प यात्रा, Photo Credit-ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के मौके पर अपने देशव्यापी अभियान को और तेज करने जा रही है। इसी के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब के जालंधर से 16 दिन के ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा अलग-अलग राज्यों से होते हुए लगभग 2,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के काशी (वाराणसी) में पहुंचकर संपन्न होगी। 

 

पार्टी का मानना है कि चौथे चरण की यह संकल्प यात्रा समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ने और आपसी भाईचारा बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।  देशव्यापी समारोह के तहत भारतीय जनता पार्टी अब तक तीन अलग-अलग चरणों में कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित कर चुकी है।  

 

यह भी पढ़ें: 'हम में कोई बात होगी...', अखिलेश के बयानों पर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब

​चुनावी राज्यों से होकर गुजरेगा काफिला 

आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़ और दिल्ली से होकर यह यात्रा गुजरेगी। यात्रा के दौरान रथों और वाहनों के काफिले के जरिए गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

​अभियान का चौथा चरण होगा शुरू

गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के वर्ष भर चलने वाले समारोह की शुरुआत पार्टी ने बीते 29 जुलाई को काशी की पावन धरती से की थी। देशव्यापी समारोह के तहत भाजपा अब तक तीन अलग-अलग चरणों में कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित कर चुकी है।

  • ​शुरुआत: 18 नवंबर को पंजाब के जालंधर से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन रथों और वाहनों को रवाना करेंगे)
  • कुल अवधि व दूरी: 16 दिन में लगभग 2,000 किलोमीटर का सफर।
  • ​समापन: 3 दिसंबर को काशी  (वाराणसी) में होगा। 

​पार्टी का मानना है कि चौथे चरण की यह संकल्प यात्रा समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। 

Related Topic:#BJP

और पढ़ें