logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हम में कोई बात होगी...', अखिलेश के बयानों पर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव के बयानों पर जवाब दिया है। उनका कहना है कि वह किसी के विरोधी नहीं है। अगर कभी अखिलेश के मन में हो तो वह बिना किसी हिचक के आए और कथा सुनें। 

Dhirendra Shastri

धीरेंद्र शास्त्री, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से लगातार किए जा रहे हमलों पर बागेश्वर धाम के मुखिया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव उनके खिलाफ इतने हमलावर क्यों रहते हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि शायद उनमें ही कोई ऐसी खास बात होगी, जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहेंगे कि अखिलेश हमारी कथा में जरूर आए लेकिन ऐसा कभी होगा नहीं। 

 

धीरेंद्र शास्त्री ने किसी भी तरह की राजनीतिक कटुता को नकारते हुए अखिलेश यादव को एक अच्छा इंसान बताया। उन्होंने कहा कि वह उनके विरोधी नहीं हैं। वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। साथ ही चाहते हैं कि वह भी उनके दरबार में आएं और कथा सुनें। 

 

यह भी पढ़ें: 'बैग में गांजा रख दो,' होटल में कपल को झूठे केस में फंसाने वाले अधिकारी नपे

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या दिया जवाब?

धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'हम में कोई ऐसी बात होगी इसलिए ऐसा है। बाकी वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं, हम उनके विरोधी नहीं हैं। हम तो यहीं कहेंगे कि वह भी आएं और कथा सुनें। खैर ऐसा समय तो नहीं आ पाएगा कि वह हमारी कथा सुन पाएं या करवा पाएं। लेकिन अगर कभी उनके अंदर श्रद्धा जगेगी तो हम बेझिझक उनकी कथा करेंगे।'

 

आगे उन्होंने कहा, 'जहां तक मेरी कथा सस्ती-महंगी की बात है तो यह समझिए कि हम कोई वस्तु नहीं बेच रहे हैं, धर्म धंधा नहीं है। धंधा होता तो सस्ता होता। धर्म श्रद्धा का विषय है। बाकी बहुत ऐसे धनाड्य लोग हैं जो हमारी कथा करवाना चाहते हैं। कथा खरीदने के भाव में देखेंगे तो हम नहीं जाएंगे, श्रद्धा से करेंगे तो ऐसे ही चल देंगे।'

अखिलेश यादव के आरोप

धीरेंद्र शास्त्री ने कुछ दिन पहले श्रीकृष्ण को लेकर एक बयान दिया था जिसे लेकर बहुत विवाद खड़ा हुआ था। उन्होंने कहा,  'हमारे वाले भगवान राम खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे, उनका धाम भी सीधा है- अयोध्या धाम। तुम्हारे वाले भगवान कृष्ण का नाम भी टेढ़ा है, वह चलते भी टेढ़े हैं और खड़े भी टेढ़े ही होते हैं। बंसी बजाना तो खेल भी है लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'कुलदीप सेंगर के घर से कोई चुनाव लड़ेगा तो समर्थन देंगे', बृजभूषण सिंह का एलान

 

इसी बयान से नाराज होकर अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर पलटवार किया था। उनके बयान देने के 48 घंटों के भीतर ही अखिलेश यादव ने 4 पोस्ट कर उनके बयान पर विरोध जता दिया था। अखिलेश ने उनके बहिष्कार करने तक की मांग उठाई थी। बाद में धीरेंद्र शास्त्री ने बयान पर माफी मांगी थी लेकिन प्रमुख ने कहा था कि ईशनिंदा पर माफी स्वीकार नहीं हैं। 


और पढ़ें