logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कुलदीप सेंगर के घर से कोई चुनाव लड़ेगा तो समर्थन देंगे', बृजभूषण सिंह का एलान

उन्नाव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सजा काट रहे है। अपने एक बयान में बृजभूषण सिंह ने कहा कि अगर उनके परिवार से कोई चुनाव लड़ेगा तो उसका समर्थन करेंगे।

बृजभूषण शरण सिंह, Kuldeep Singh Sengar, Brij Bhushan Singh

बृजभूषण शरण सिंह, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कुलदीप सेंगर के परिवार से कोई भी चुनाव लड़ता है तो वह उसका समर्थन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल में उनका दबदबा कायम रहेगा।  

 

16 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित रिशालखेड़ा गांव में एक उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण सिंह ने यह बात कही है। मीडिया से बातचीत के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि कुलदीप सिंह सेंगर के परिवार से चुनाव लड़ेगा तो क्या समर्थन देंगे। इसपर उन्होंने समर्थन देने की बात कही।   

 

यह भी पढ़ें: BSF जवान को हिरासत में लेकर की गई बदसलूकी, बांग्लादेश से वीडियो आया सामने

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

बृजभूषण  सिंह ने दिसंबर 2025 में कुलदीप सेंगर के जमानत मिलने पर कहा था कि उनके खिलाफ षड्यंत्र हुआ है। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि सेंगर के साथ अन्याय हुआ, उनके खिलाफ वैसी ही साजिश रची गई थी जैसे मेरे खिलाफ रची गई थी।  बृजभूषण सिंह ने कहा था कि मेरे मामले में बहुत से लोग मेरे वैश्विक रूप से समर्थन में किया और मैं उस स्थिति से बाहर निकल पाया। 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे कुलदीप सेंगर 

2017 में कुलदीप सिंह सेंगर का नाम उन्नाव रेप केस में सामने आया, जिसने पूरे देश में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया। 2017 में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा, इसका बाद 2018 में CBI ने उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। 2019 में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस केस में पीड़िता के परिवार पर दबाव, पिता की हिरासत में मौत और अन्य गंभीर आरोप भी जुड़े।   

 

यह भी पढ़ें: BSF जवान को हिरासत में लेकर की गई बदसलूकी, बांग्लादेश से वीडियो आया सामने

'पूर्वांचल में दबदबा बना रहेगा', बृजभूषण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की राजनीतिक स्थिति पर कहा कि किस दल की सरकार बनेगी, यह अभी नहीं कहा जा सकता लेकिन उनका दबदबा बरकरार रहेगा। वहीं ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के दलों के बीच गठबंधन को उन्होंने अलग-अलग विचारधाराओं का बेमेल बताया। 


और पढ़ें