logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बैग में गांजा रख दो,' होटल में कपल को झूठे केस में फंसाने वाले अधिकारी नपे

मध्य प्रदेश में एक होटल में मौजूद अविवाहित कपल को झूठे गांजा केस में फंसाने की धमकी देने वाले पुलिस अधिकारियों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया।

गांजा केस, मध्य प्रदेश, Marijuana Planting

होटल में मौजूद पुलिस अधिकारी, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक होटल में मौजूद अविवाहित कपल को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाले पुलिस अधिकारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो 13 नवंबर का है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी को यह कहते सुना जा सकता है कि लड़के के बैग में गांजा रख दो। इस वीडियो के सामने आने के बाद कोतवाली थाने के प्रभारी सतीश तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

 

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो आज हमारे संज्ञान में आया है। तुरंत कार्रवाई के तौर पर, थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, SDOP चंचलेश मरकाम और कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी कपल से पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं।   

 

यह भी पढ़ें: 'आप सरकार क्यों चला रहे हैं जब...', मोदी सरकार से क्या जवाब मांग रहे संजय राउत?

सोशल मीडिया पर वायरल CCTV वीडियो में क्या दिखा?

इस वीडियो में कपल को अधिकारियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे एक ही जाति के हैं, एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं, और वे अपनी मर्ज़ी से होटल आए थे। हालांकि, अधिकारी इस बात पर जोर देते हैं कि वे उनके परिवारों से संपर्क करें। इसपर जब कपल मना करता है, तो अधिकारी उस आदमी के बैग  में गांजा रखने के लिए कहते हैं।  

 

वीडियो में अधिकारी को कहते हुए सुना जा सकता है, 'चलो इनके पास गांजा रख दो, लड़के को थोड़ा लगा दो। अब तुम्हारी जिंदगी अच्छी हो जाएगी, कोई तुम्हें नौकरी नहीं देगा।' वीडियो में ऑफिसर कपल को उनके माता-पिता को बताए बिना साथ में बाहर जाने के लिए डांटते हुए भी दिख रहा है।

पुलिस ऑफिसर बार-बार उससे अपने परिवार को कॉल करने के लिए कह रहे हैं लेकिन महिला अपना मोबाइल फोन अनलॉक करने से मना कर रही है। हालांकि अभी तक इस वायरल क्लिप की पुष्टि नहीं हुई है। यह साफ नहीं है कि पुलिस होटल कैसे पहुंची और कपल से कैसे बात की, और किस अधिकार के तहत पुलिस ऑफिसर ने दो बड़ों को उनके माता-पिता से संपर्क करने के लिए मजबूर किया, जबकि उन्होंने साथ रहने की सहमति दी थी।  

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बुधवार 18 नवंबर को यह मामला सिवनी के पुलिस सुपरिटेंडेंट कृष्ण लालचंदानी के संज्ञान आया। उन्होंने थाना प्रभारी को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वीडियो आज हमारे संज्ञान में आया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए, कोटवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।

 

इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हम जल्द ही DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) और वीडियो की डिटेल्स की जांच करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे फुटेज की जांच करेंगे ताकि यह पता चल सके कि यह असली है या नहीं और बातचीत के हालात क्या थे।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें