logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ब्लू डार्ट और डाक विभाग की डील, गांवों तक पार्सल पहुंचाने की क्या है तैयारी?

भारतीय डाक ब्लू डार्ट कंपनी ने पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे डाक विभाग को क्या फायदा होगा, कंपनी का उद्देश्य क्या है? पढ़ें रिपोर्ट

ब्लू डार्ट, डाक विभाग, India Post Blue Dart Deal,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय डाक (India Post) और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य डाक विभाग के बड़े नेटवर्क और पार्सल पहुंचाने की भरोसेमंद व्यवस्था के साथ ब्लू डार्ट की सामान पहुंचाने के क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी का लाभ उठाना है। इससे देशभर में पार्सल पहुंचाने की बेहतर, भरोसेमंद और ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

 

इस साझेदारी से डाक विभाग को अपनी डाक और पार्सल सेवाओं के जरिए कारोबार बढ़ाने और सामान पहुंचाने वाली कंपनियों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, विभाग को पार्सल पहुंचाने वाली एक प्रमुख कंपनी के कामकाज के अनुभव और तरीकों से भी फायदा होगा।  

 

यह भी पढ़ें: 2018 में मिली थी कामयाबी, अब उज्जैन से अयोध्या तक क्या साध रहे हैं दिग्गी राजा?

गांवों तक पार्सल पहुंचाने की क्या है तैयारी?  

इस समझौते के तहत ब्लू डार्ट को डाक विभाग के देशभर में फैले 1.64 लाख डाकघरों के नेटवर्क का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इससे कंपनी शहरों, छोटे शहरों, गांवों और दूरदराज के इलाकों में पार्सल पहुंचा सकेगी। इसमें पहले से भुगतान किए गए पार्सल, सामान मिलने पर भुगतान (COD), ओटीपी के जरिए डिलीवरी की पुष्टि और पार्सल की रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा शामिल है।

इस साझेदारी के तहत सेवाओं का विस्तार चरणों में किया जाएगा। कंपनी का ध्यान खास तौर पर टियर-3 और टियर-4 शहरों और दूरदराज के इलाकों में पार्सल डिलीवरी को बेहतर बनाने पर है। सीधे तौर पर कहें तो यह समझौता सिर्फ पार्सल डिलीवरी का नहीं, बल्कि निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी की पहुंच को उन इलाकों तक बढ़ाने का प्रयास है, जहां डाक विभाग का नेटवर्क पहले से मौजूद है।

डाक विभाग के नेटवर्क से ब्लू डार्ट को क्या फायदा होगा?

डाक विभाग के डाकघरों का नेटवर्क देश के दूरदराज के इलाकों तक फैला है। इस नेटवर्क की मदद से ब्लू डार्ट उन जगहों तक अपनी सेवाएं पहुंचा सकेगी, जहां पार्सल डिलीवरी करना फिलहाल मुश्किल टास्क से कम नहीं है।  इससे कंपनी को नए बाजारों तक पहुंचने और ई-कॉमर्स कारोबार से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

ब्लू डार्ट के मुताबिक, कंपनी भारत में 56,400 से अधिक जगहों पर पार्सल पहुंचाने की सुविधा देती है। इंडिया पोस्ट के साथ साझेदारी से कंपनी को अपनी मौजूदा पहुंच को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा। 

 

डाक विभाग के कारोबार के आंकड़े पार्सल सेवाओं की बढ़ती अहमियत दिखाते हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में विभाग की कुल कमाई ₹15,296 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹13,218 करोड़ से 16% अधिक है। इसी दौरान पार्सल कारोबार में 69% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे यह साफ है कि पार्सल और लॉजिस्टिक्स सेवाएं डाक विभाग के लिए कमाई बढ़ाने का अहम जरिया बन रही हैं। 

ई-कॉमर्स कारोबार को क्या फायादा?

ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों तक सामान पहुंचाने के लिए मजबूत डिलीवरी नेटवर्क जरूरी है। इस साझेदारी के तहत ब्लू डार्ट और इंडिया पोस्ट अपने मौजूदा नेटवर्क का इस्तेमाल करके अधिक इलाकों तक पार्सल पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इससे छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों में ग्राहकों तक सामान पहुंचाने में मदद मिलेगी।  

Related Topic:#Central Government

और पढ़ें