logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किश्तवाड़ में लापता दो SPOs की हत्या, गोलियों से छलनी मिले शव

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो दिनों से लापता चल रहे दो SPO के शव बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन-मरवाह इलाके से 11 नवंबर यानी बुधवार को लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के शव गुरुवार को जंगलों से बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जवानों के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। मौके से उनके सर्विस हथियार भी गायब हैं।

 

मृतकों की पहचान बाबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों ही दच्छन के कियार गांव के रहने वाले थे और स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) में तैनात थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: किश्तवाड़ में लापता दो SPOs की हत्या, गोलियों से छलनी मिले शव

ड्यूटी जाते समय हुए थे लापता

जानकारी के मुताबिक, बाबी चंद और रशपाल कुमार बुधवार को कियार स्थित अपने कैंप से 17 राष्ट्रीय राइफल्स (17 RR) के धरना-मरवाह कैंप में रोटेशन ड्यूटी के लिए निकले थे। लेकिन वे अपनी ड्यूटी वाले जगह पर नहीं पहुंचे। जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। इसके तुरंत बाद पुलिस, सेना और CRPF की टीमों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

 

 

दच्छन के ऊंचे पहाड़ी और घने जंगली रास्तों पर जवानों को ढूंढने के लिए सुरक्षाबलों ने ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद ली। 12 नवंबर, गुरुवार को तलाशी के दौरान जिस जगह से दोनों लापता हुए थे। वहां से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में उनके शव पड़े मिले। शुरुआती जांच में यह अपहरण और हत्या का मामला लग रहा है।

 

यह भी पढ़ें: भारत में वीजा की 13 कैटेगरी घटकर 9 हुईं, अब विदेशियों को क्या फायदा होगा?

पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

इस वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने दच्छन और आसपास के जंगलों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी कर दी है। किश्तवाड़ जिला पिछले कुछ समय से आतंकवाद विरोधी अभियानों का मुख्य केंद्र रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2026 में यहां आतंक से जुड़ी घटनाओं में अब तक चार आतंकी मारे जा चुके हैं और एक जवान शहीद हुआ था। फिलहाल पुलिस और सेना की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

Related Topic:#Jammu and Kashmir

और पढ़ें