logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या बैंक के अंदर आप नहीं बना सकते वीडियो? समझिए क्या कहते हैं नियम

आजकल हर छोटी-बड़ी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ जाते हैं। पुलिस स्टेशन में भी लोगों को अपने वीडियो रिकॉर्ड करने का अधिकार है लेकिन लोगों के मन में सवाल है कि क्या वे बैंक में भी ऐसा कर सकते हैं।

AI Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है और हर जगह से लोग अपनी दिक्कतों को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग करके लोग अपने पक्ष में मजबूत सबूत बना लेते हैं जिससे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो सके। ऐसे हजारों उदाहरण हैं जहां वीडियो रिकॉर्डिंग के कारण सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के खुलासे हुए और कई मौकों पर तो सख्त कार्रवाई भी हुई। पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिस के व्यवहार के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं लेकिन अब ताजा मामला बैंक से जुड़ा है। लोगों के मन में सवाल है कि क्या बैंक के अंदर वीडियो बनाया जा सकता है और क्या बैंक के कर्मचारी अगर सही से काम नहीं करते हैं तो क्या वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है?

 

यह प्रश्न एक सोशल मीडिया वीडियो के बाद उठने शुरू हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति ने बैंक के अंदर कर्मचारियों के व्यवहार को दिखाया था। वीडियो बैंक के कैश काउंटर का है और पीएनबी बैंक के अंदर कर्मचारी पर आरोप लगा था कि उसने ग्राहक को लंबा इंतजार करवाया और बाद में कैश जमा करने से यह कहकर मना कर दिया कि अब बैंक का समय खत्म हो गया है और उसका पैसा जमा नहीं होगा। इसी बात से नाराज व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'चोलिया के हूक राजा जी' पर हिंदू लड़कियों को बुर्का पहनाकर नचाया, अब होगी जांच

पीएनबी ने क्या कहा?

बैंक कर्मचारी के व्यवहार का यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ लोगों के मन में गुस्सा था। आरोप लगा था कि वह 1 घंटे तक पहले तो कैश काउंटर पर अपनी सीट पर था ही नहीं और शाम के 4 बजे जब काउंटर पर आया तो यह कहने लगा कि अब कैश जमा नहीं होगा क्योंकि समय निकल चुका है। इस घटना की वीडियो गुस्साए ग्राहक ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इस वीडियो पर पंजाब नेशनल बैंक की ओर से ग्राहक को कहा गया कि वह तुरंत इस वीडियो को डिलीट करे। 

सोशल मीडिया से हटा वीडियो

पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहक को व्यक्तिगत रूप से वीडियो बैंक के अकाउंट पर भेजने के लिए कहा था। बैंक ने कहा था कि सुरक्षा कारणों के कारण बैंक के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करना मना है और कोई भी व्यक्ति बैंक के अंदर वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकता है। इसके कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के अकाउंट से वह वीडियो हटा दिया गया। 

 

यह भी पढ़ें: 'पार्टी छोड़ रहा हूं, व्यक्ति और विचार नहीं', शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा

क्या कहते हैं नियम?

इस पूरे विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि क्या बैंक के अंदर कोई वीडियो रिकॉर्ड कर ही नहीं सकता। इसको लेकर RBI के नियम जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। बसे पहले साफ कर दें कि RBI का ऐसा कोई सामान्य नियम नहीं है जो हर बैंक की हर शाखा में ग्राहक को वीडियो बनाने का अधिकार देता हो। RBI की ग्राहक सेवा संबंधी गाइडलाइंस में बैंकिंग सेवाओं और ग्राहकों के अधिकारों से जुड़े कई निर्देश हैं, लेकिन बैंक परिसर में ग्राहक के वीडियो रिकॉर्ड करने के संबंध में इसमें कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। 


सबसे पहले साफ कर दें कि RBI का ऐसा कोई सामान्य नियम नहीं है जो हर बैंक की हर शाखा में ग्राहक को वीडियो बनाने का अधिकार देता हो। RBI की ग्राहक सेवा संबंधी गाइडलाइंस में बैंकिंग सेवाओं और ग्राहकों के अधिकारों से जुड़े कई निर्देश हैं, लेकिन बैंक परिसर में ग्राहक द्वारा फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की सामान्य अनुमति देने वाला कोई सार्वभौमिक प्रावधान नहीं मिलता। आमतौर पर बैंक के अंदर ही निर्देशों में लिखा होता है कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। 

Related Topic:#Bank

और पढ़ें