logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कैप्टन स्मित मछार को UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, तस्वीरों में क्या दिखा?

कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई के प्रतिष्ठित नागरिक और सैन्य सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद-2' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी बहादुरी के लिए मिला है।

कैप्टन स्मित मच्छार

कैप्टन स्मित मच्छार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति ने यूएई के प्रतिष्ठित नागरिक और सैन्य सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद-2' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनकी बहादुरी और यात्रियों की जान बचाने के लिए मिला है।  UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने फ्लाईदुबई के कैप्टन मच्छार और विमान के अन्य क्रू सदस्यों को यह सम्मान दिया। राष्ट्रपति ने इस मौके पर कैप्टन स्मित मच्छार को गले लगाया। 

 

यह सम्मान 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में हुई गंभीर घटना के दौरान उनके साहस, जिम्मेदारी और पेशेवर कौशल के लिए दिया गया। इस घटना में विमान के कॉकपिट में हमला हुआ था, लेकिन चालक दल की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इसी घटना के बाद उन्हें यह सम्मान मिला है। सम्मान लेते समय कैप्टन स्मित के एक हाथ में चोट थी, जिससे वह अभी तक पूरी तरह उभरे नहीं थे। उन्होंने एक हाथ से ही यह सम्मान लिया। इसके अलावा तस्वीरों में उनके सिर पर लगी चोट भी दिखाई दी। 

 

यह भी पढ़ें: MLC Election Result Update: 4 राज्यों की 28 सीटें, कहां, कौन जीता? सब जानिए 

 

30 सितंबर को क्या हुआ था?

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही थी। इसी दौरान विमान के कॉकपिट में गंभीर घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, विमान के सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। UAE की जांच में इस घटना को विमान पर हमले की कोशिश के रूप में देखा गया। शुरुआती स्थिति बेहद खतरनाक थी, क्योंकि विमान हवा में था और उसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। ऐसे समय में कैप्टन और चालक दल के सामने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विमान पर नियंत्रण बनाए रखने की बड़ी चुनौती थी।

फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग

घटना के दौरान चालक दल के अन्य सदस्यों, विमान में मौजूद एक अन्य पायलट और यात्रियों ने मिलकर स्थिति को काबू में करने में मदद की। इसके बाद विमान का मार्ग बदलकर सऊदी अरब के तबुक की ओर कर दिया गया, जहां विमान सुरक्षित उतर गया। रिपोर्टों के अनुसार, विमान में सवार सभी 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बच गए। इस घटना में कैप्टन मच्छार को चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा था। मुश्किल हालात में विमान को सुरक्षित उतारने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए उनको दुनियाभर से प्रशंसा मिली। 

 

यह भी पढ़ें: टाटा ट्रस्ट का जिक्र कर राहुल गांधी ने किया पोस्ट, भड़क गईं निर्मला सीतारमण

दुबई में मिला सम्मान

इस सम्मान को प्रदान करने की जिम्मेदारी दुबई के क्राउन प्रिंस और UAE के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने निभाई। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद ने भी क्रू सदस्यों से मुलाकात की और उनके साहस तथा जिम्मेदारी की प्रशंसा की। कैप्टन स्मित मच्छार को मिला यह सम्मान ऐसे समय आया है, जब विमानन सुरक्षा और आपात स्थितियों में पायलटों की भूमिका पर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। ऐसे में भारत के लिए यह सम्मान एक अच्छा संकेत है और दुनिया का विश्वास भारत पर बढ़ाता है।

Related Topic:#UAE

और पढ़ें