logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली से चोरी, पंजाब में गायब; पुलिस ने किया कार चोर गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस ने दिल्ली से गाड़ियां चुराकर पंजाब में बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Stolen cars

चोरी की गई कारें, Photo credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी से गाड़ियां चुराकर पंजाब में बेचने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की गई दो क्रेटा गाड़ियां भी जब्त की हैं। इन लोगों का जाल दिल्ली से पंजाब तक फैला हुआ था। ये लोग गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनको कहीं ओर बेचते थे। 

 

इस गिरोह के बारे में तब पता चला जब एक और कार मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर से चोरी हुई। वहां 14 अक्टूबर को एक शख्स की सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में e-FIR दर्ज की गई। 

 

यह भी पढ़ें: 21 अक्टूबर को क्या हुआ था, इस दिन क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस?

कैसे सामने आया मामला?

पुलिस राजेंद्र नगर थाने में हुई शिकायत के बाद जांच में जुट गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम को 16 अक्टूबर को एक सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत पंजाब के अमृतसर स्थित जंडियाला गुरु में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने शमशेर नाम के पहले आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से एक काले रंग की क्रेटा कार मिली। कार को  BNSS की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया गया। 

 

 

पुलिस की पूछताछ में शमशेर ने अपने साथी रिंकू उर्फ रिंकी का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 16 अक्टूबर को ही अमृतसर से रिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया। रिंकू की निशानदेही पर पुलिस ने राजेंद्र नगर से चोरी हुई सफेद रंग की क्रेटा कार भी बरामद कर ली।

दिल्ली-NCR से पंजाब तक फैला था नेक्सस

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे रात में दिल्ली-NCR के इलाकों से अच्छी हालत में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वे उन गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे ताकि रास्ते में कोई पकड़ न सके। इसके बाद गाड़ियों को पंजाब ले जाकर अपने साथी हरप्रीत उर्फ हनी के जरिए ठिकाने लगाते थे।

 

यह भी पढ़ें: राधा-बबीता ने पहुंचाई थी पिस्टल, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 और गिरफ्तार

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों और मुख्य खरीदार हरप्रीत उर्फ हनी की तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से चोरी की और भी गाड़ियों के बारे में पता चल सकेगा। 


और पढ़ें