logo

ट्रेंडिंग:

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच CBSE ने टाल दी बोर्ड परीक्षा, 7 देशों पर पड़ेगा असर

मिडल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच CBSE ने 2 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया है। 3 मार्च को मीटिंग कर आगे की परीक्षा पर फैसला लिया जाएगा।

CBSE Exam

CBSE बोर्ड परीक्षा, Photo Credit: ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मीडल ईस्ट में पैदा हुए हालातों को देखते हुए बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 2 मार्च, 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को पोस्टपोन करने की घोषणा की है। इस संबध में बोर्ड ने संबंधित स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने इस फैसले की जानकारी दी है। नई तारीखों का ऐलान सीबीएसई जल्द ही करेगा। 

 

सीबीएसई भारत समेत दुनिया के कई देशों में बोर्ड परीक्षाएं करवाता है। बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कई स्कूल हैं। इन्हीं स्कूलों में भारत के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाएं हो रही थीं लेकिन अब पैदा हुए हालातों के कारण इन परीक्षाओं को पोस्टपोन कर दिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: 12वीं के पेपर के बाद कॉलेज एडमिशन से पहले करें ये कोर्स, बाद में बहुत काम आएंगे

सीबीएसई ने क्या बताया?

बोर्ड ने अपने इस फैसले की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। बोर्ड ने एक्स पर लिखा, 'स्टूडेंट्स और स्कूलों को सूचित किया जाता है कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा हालात की वजह से बोर्ड ने सोमवार 2 मार्च, 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।'

 

क्या 5 मार्च को होगी परीक्षा?

बोर्ड ने अभी सिर्फ 2 मार्च को होने  वाली परीक्षा को स्थगित करने की जानाकरी दी है। इसके अलावा अन्य परीक्षाएं होंगी इस बारे में अभी बोर्ड ने फैसला नहीं लिया है। बोर्ड ने लिखा, 'बोर्ड मंगलवार, 3 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा।' इसके साथ ही बोर्ड ने सभी छात्रों से स्कूलों के साथ संपर्क में रहने की सलाह दी है। 

 

यह भी पढ़ें: ईरान का इजरायल से पंगा क्या है? 4 फिल्में जो बयां करती हैं हकीकत

फर्जी नोटिफिकेशन भी हुआ था वायरल

इससे पहले रविवार सुबह ये फर्जी खबर वायरल होने लगी कि CBSE ने मिडिल ईस्ट के देशों में होने वाले एग्जाम को कैंसिल कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नोटिस वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया कि मिडिल ईस्ट के देशों में 10वीं और 12वीं की CBSE बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल हो गई हैं। इस दस्तावेज में दावा किया गया कि मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं। हालांकि, यह फेक था और  CBSE ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसका खंडन किया था। 

 

 CBSE ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, 'जरूरी अलर्ट! यह एक फर्जी सर्कुलर है और एक आधिकारिक अपडेट जल्द जारी किया जाएगा।' इसके बाद  CBSE ने सोमवार को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। हालांकि,  CBSE ने साफ किया कि बोर्ड की ओर से आधिकारिक अपडेट्स पर ही छात्र विश्वास करें। इसके लिए बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर अपडेट चेक करने की सलाह दी। 

Related Topic:#CBSE Board News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap