logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केंद्र सरकार ने 3% बढ़ाया केंद्रीय कर्मचारियों का DA, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 3 प्रतिशत डीए बढ़ा दिया है।

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। AI इमेज

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।  सरकार के मुताबिक इस फैसले से खजाने पर हर साल कुल 10,016 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इसका फायदा करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। इस बढ़ोतरी का मकसद बढ़ती कीमतों के असर से राहत देना है।

कैबिनेट ने इसके साथ कई और फैसले भी लिए हैं। सरकार ने पीएम विकसित ग्राम स्वराज योजना के लिए 7,395 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी। कंटेनर निर्माण को बढ़ावा देने वाली 10,000 करोड़ रुपये की योजना भी मंजूर हुई। खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स एंड मैन्युफैक्चरिंग योजना के लिए 1,856 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: सम्राट सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 10 लाख कर्मियों को मिलेगा फायदा

3 प्रतिशत DA और DR का एलान 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनरों के महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इससे 1.16 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। यह फैसला त्योहारी सीजन से पहले लिया गया है।

कब से मिलेगा योजना का लाभ?

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। अप्रैल में भी सरकार ने डीए और डीआर में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे ये दरें बेसिक पे और पेंशन का 60 प्रतिशत हो गई थीं। दिवाली के मौके पर कैबिनेट ने कुल चार फैसले लिए हैं।

यह भी पढ़ें: 'नाकामी पर लीपापोती कर रहे हैं', फंड रोकने के आरोप पर AAP को निर्मला का जवाब

कब-कब बढ़ता है DA-DR?

सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में दो बार डीए और डीआर बढ़ाती है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई का असर कम पड़े। डीए कर्मचारियों को महंगाई की भरपाई के लिए बेसिक पे का एक हिस्सा होता है, जबकि डीआर पेंशनरों के लिए सुविधा है। दोनों का मकसद बढ़ती कीमतों से राहत देना है।


और पढ़ें