logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हैक हो सकता है व्हाट्सऐप वेब, खतरे को लेकर सरकार ने आगाह किया

केंद्र सरकार ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप यूजर्स को मैलवेयर वायरस के जरिए बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है।

WhatsApp Web

व्हाट्सऐप वेब। Photo Credit- Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नौकरी करते हुए हम सभी 'व्हाट्सऐप वेब' का इस्तेमाल करते हैं। मगर, अब व्हाट्सऐप वेब पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, जिससे आपकी प्राइवेट चीजें जालसाजों के हाथों में जा सकती है। केंद्र सरकार की एस एजेंसी ने आगाह करते हुए कहा है कि व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप यूजर्स को मैलवेयर वायरस के जरिए बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों के डिवाइस तक अवैध पहुंच बनाने और संवेदनशील जानकारी चुराने की कोशिश की जा रही है।

 

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-IN) ने यह जानकारी दी। CERT-IN ने व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप यूजर्स को किसी भी फाइल को लेकर सावधान रहने की चेतावनी दी है, भले ही वे किसी दोस्त, सहकर्मी या परिवार के सदस्य की तरफ से ही क्यों न प्राप्त हुई हों।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे मौत से डर नहीं लगता', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान

व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा

एजेंसी ने 25 जून को जारी परामर्श में कहा, 'यह देखा गया है कि बड़े पैमाने पर मैलवेयर फैलाने के एक अभियान से व्हाट्सऐप डेस्कटॉप और व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है।' 

पीड़ितों को खतरनाक फाइल भेजते हैं

कैस्परस्की और सिक्योरलिस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि खतरा पैदा करने वाले लोग हैक किए गए व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल करके सीधे पीड़ितों को खतरनाक फाइल भेजते हैं। इससे मैसेज असली लगते हैं और सफल हमले की आशंका काफी बढ़ जाती है।

 

यह भी पढ़ें: 'अपने गिरेबान में झांको', कराची हमले पर भारत ने पाक को खूब सुनाया

परिचित लोगों को फाइल भेजते हैं हैकर

सीईआरटी-आईएन ने कहा, 'हमलावर पहले से हैक किए गए व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल करके यूजर के परिचित लोगों को खतरनाक फाइल भेजते हैं। जान पहचान वाले व्यक्ति के नंबर से मैसेज आने की वजह से इन्हें प्राप्त करने वाला व्यक्ति फाइल को खोलने के लिए जल्दी तैयार हो सकते हैं।'

 

मैलवेयर हमले में सफलता मिलते ही साइबर अपराधी उपकरण का रिमोट एक्सेस (उपकरण पर नियंत्रण) हासिल कर सकते हैं, धोखाधड़ी वाली गतिविधियों के लिए निजी जानकारी चुरा सकते हैं। इन सब से लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।


और पढ़ें