चंडीगढ़ से बेंगलुरु और गोवा की हवाई यात्रा अब आसान होने वाली है। पहले कनेक्टिंग फ्लाइट और घंटों के इंतजार से लोग परेशान रहते थे, अब उन्हें बड़ी राहत मिलने वाली है। 1 दिसंबर 2026 से दोनों शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जा रही है। अब यात्रियों को बीच में फ्लाइट बदलने की झंझट से राहत मिल सकती है। बेगलुरु के लिए चंडीगढ़ से नॉन स्टॉप उड़ानें हैं लेकिन इस कदम से और राहत मिल सकती है।
अभी तक चंडीगढ़ से गोवा जाने के लिए सीधी उड़ान नहीं थी। पैसेंजर चंडीगढ़ से मुंबई के लिए उड़ान भरते थे, फिर वहां से मुंबई में एक कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ी थी। यात्रा का समय भी बढ़ जाता था और किराया भी ज्यादा लगता था। इस नई व्यवस्था से यात्रियों की राह आसान हो जाएगी। उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में ली हैट्रिक, 7 ओवर में चंडीगढ़ की आधी टीम समेटी
बेंगलुरु से चंडीगढ़ के लिए शेड्यूल क्या है?
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु से चंडीगढ़ का फ्लाइट नंबर QP 1751 है। यह सोमवार से शनिवार सुबह 7:25 बजे रवाना होगी और सुबह 10:25 बजे पहुंचेगी। रविवार को यही उड़ान दोपहर 2:20 बजे चलेगी और शाम 5:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रविवार की उड़ान 6 दिसंबर से शुरू होगी। चंडीगढ़ से बेंगलुरु की फ्लाइट QP 1752 रोजाना शाम 5:55 बजे रवाना होगी। यह रात 9:10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
बेंगलुरु से गोवा के लिए शेड्यूल क्या है?
चंडीगढ़ से गोवा के लिए भी रोजाना उड़ान रहेगी, लेकिन रविवार को सेवा बंद रहेगी। फ्लाइट QP 1753 सुबह 11 बजे चंडीगढ़ से उड़ेगी और दोपहर 1:45 बजे गोवा पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट QP 1754 गोवा से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और शाम 5:15 बजे चंडीगढ़ उतरेगी। यह उड़ान भी रविवार को नहीं चलेगी।

यात्रियों को क्या फायदा होगा?
नई उड़ानों से चंडीगढ़ और बेंगलुरु के बीच सफर करने वालों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। गोवा जाने वाले पर्यटकों को इसका ज्यादा फायदा मिलेगा। सीधी सेवा से यात्रा का प्लान बनाना आसान होगा। दूसरे शहरों में फ्लाइट बदलने की जरूरत भी कम पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: बिल पास करने के बदले ले रहा था रिश्वत, चंडीगढ़ नगर निगम का कर्मचारी गिरफ्तार
अभी कितने में मिलता है टिकट?
- बेंगलुरु से चंडीगढ़: 11,278 रुपये के आसपास
- चंडीगढ़ से बेंगलुरु: 9000 रुपये लगभग
- चंडीगढ़ से गोवा: 10,000 लगभग
- गोवा से चंडीगढ़: 10,000 लगभग
अभी कैसे लोग करते हैं हवाई यात्रा?
चंडीगढ़ से बेंगलुरु और बेंगलुरु से चडीगढ़ के लिए तो कई सीधी उड़ानें हैं लेकिन चंडीगढ़ से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है। मुंबई या अहमदाबाद उतरकर लोग गोवा के लिए जाते हैं। नई सुविधा शुरू होने की वजह से एक बड़े वर्ग को राहत मिल सकती है। जो लोग चंडीगढ़ से बेंगलुरु के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट चुनते हैं वे इंदौर, हैदराबाद या अहमदाबाद हाल्ट करते हैं।