logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छत्तीसगढ़ बना देश का 'सबसे बीमार' राज्य! मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में नंबर-1

सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) रिपोर्ट 2024 छत्तीसगढ़ के लिए चिंताजनक तस्वीर दिखाती है। राज्य मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर के मामले में टॉप पर बना हुआ है।

representative image of rural area

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

देश में स्वास्थ्य सेवाओं और जनस्वास्थ्य की स्थिति को लेकर जारी नई सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) रिपोर्ट 2024 ने छत्तीसगढ़ के लिए चिंताजनक तस्वीर पेश की है। भारत के सभी बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ ने मृत्यु दर (Death Rate) और शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate-IMR) दोनों में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य की मृत्यु दर 8.4 प्रति हजार आबादी और शिशु मृत्यु दर 36 प्रति हजार जीवित जन्म दर्ज की गई है, जो देश में सबसे अधिक है।

 

SRS 2024 रिपोर्ट के अनुसार, भारत का औसत मृत्यु दर 6.4 प्रति हजार आबादी और शिशु मृत्यु दर 24 प्रति हजार जीवित जन्म है। इस तुलना में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे दिखाई देता है। रिपोर्ट बताती है कि राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और अधिक गंभीर है, जहां मृत्यु दर 8.8 तथा शिशु मृत्यु दर 39 प्रति हजार जीवित जन्म दर्ज की गई।

 

यह भी पढ़ें: 26 सीटें, 30 कैंडिडेट, 4 पर होगा खेल? राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित समझ लीजिए

 

कोविड के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति

SRS के अनुसार 2019 में छत्तीसगढ़ की मृत्यु दर 7.3 थी, जो 2020 में 7.9 और 2021 में बढ़कर 10.1 हो गई। 2022 में यह 9.0, 2023 में 8.3 और 2024 में 8.4 दर्ज की गई। यानी कोविड काल के बाद कुछ सुधार जरूर हुआ लेकिन राज्य अब भी राष्ट्रीय औसत 6.4 से काफी ऊपर है। वर्ष 2024 में ओडिशा (7.9), केरल (7.3) और पंजाब (7.1) जैसे राज्य भी छत्तीसगढ़ से पीछे रहे।

 

यह भी पढ़ें: 'तुरंत तनाव कम करें', ईरान-इजरायल के ताजा हमले पर भारत ने अपनाया कड़ा रुख

 

छत्तीसगढ़ की शिशु मृत्यु दर 2019 में 40 थी। इसके बाद 2020, 2021 और 2022 में 38 रही। 2023 में 37 और 2024 में 36 दर्ज की गई। आंकड़े बताते हैं कि पांच वर्षों में केवल 4 अंकों की कमी आई है। तुलना करें तो 2024 में राष्ट्रीय औसत IMR 24 है, जबकि छत्तीसगढ़ इससे 50 प्रतिशत अधिक स्तर पर बना हुआ है।

वर्ष मृत्यु दर शिशु मृत्यु दर
2019 7.3 40
2020 7.9 40
2021 10.1 38
2022 9 38
2023 8.3 37
2024 8.4 36

मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर का रुझान

सबसे खराब शिशु मृत्यु दर वाले राज्य

राज्य शिशु मृत्यु दर
छत्तीसगढ़ 36
मध्य प्रदेश 35
उत्तर प्रदेश 35
मेघालय 31
असम 29

 

यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन की मीटिंग में गईं ममता, इधर TMC के राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

 

मृत्यु दर में सबसे खराब स्थिति वाले राज्य

राज्य मृत्यु दर
छत्तीसगढ़ 8.4
ओडिशा 7.9
केरल 7.3
पंजाब 7.1
कर्नाटक 7


और पढ़ें