logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तुरंत तनाव कम करें', ईरान-इजरायल के ताजा हमले पर भारत ने अपनाया कड़ा रुख

इजरायल और ईरान के बीच ताजा हमलों के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने पूरे इलाके में तनाव को तुरंत कम करने की बात कही है।

Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। Photo Credit- PTI

इजरायल और ईरान ने सोमवार तड़के एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए। इन ताजा हमलों से एक बार फिर से पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध छिड़ने का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच भारत ने सोमवार को इजरायल-ईरान के द्वारा एक दूसरे पर किए हमलों की निंदा की है। दरअसल, 8 अप्रैल को अस्थायी सीजफायर लागू होने के बाद से दोनों देशों के बीच हमले बंद हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले करने शुरू किए हैं।

 

ताजा हमलों के बाद जारी एक बयान में, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने पूरे इलाके में तनाव को तुरंत कम करने की बात कही। बयान में कहा गया, 'भारत पश्चिम एशिया में फिर से हुए हमलों पर बहुत अफसोस जताता है। ये घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बहुत चिंता की बात है।'

 

यह भी पढ़ें: 'इस्तीफा दो, BJP के टिकट पर लड़कर दिखाओ', TMC के बागियों पर भड़कीं महुआ मोइत्रा

मानवीय और आर्थिक नतीजों पर बात

केंद्र सरकार ने लंबे समय से चल रहे संघर्ष के मानवीय और आर्थिक नतीजों पर भी बात की। इसमें कहा, 'यह संघर्ष अब 100 दिनों से ज्यादा समय तक चला है और इससे पहले ही बहुत ज्यादा इंसानी जानें गई है। इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और एनर्जी सप्लाई पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है।'

 

 

 

 

विदेश मंत्रालय ने युद्ध में शामिल देशों से आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करने की भी अपील की। बयान में कहा गया, 'हम सभी जिम्मेदारों से तुरंत तनाव कम करने, यह पक्का करने कि आम लोगों को कोई नुकसान न हो और कुटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपील करते हैं ताकि इलाके में शांति और स्थिरता लौट सके।'

भारत ने एडवाइजरी जारी की

ईरान में भारतीय दूतावास ने सोमवार को लोगों को सलाह दी कि वे इलाके में नए हमलों के बीच ईरान की यात्रा करने से बचें। इसने ईरान में भारतीय नागरिकों से भी कहा कि वे किसी भी उपलब्ध ट्रांसपोर्ट के जरिए देश छोड़ दें।

 

यह भी पढ़ें: 2 साल बाद हुई मीटिंग में तय हुए 5 मुद्दे, आगे क्या करने वाला है INDIA गठबंधन?

नए तनाव की वजह क्या है?

रविवार को ईरान ने इजरायल पर हमला किया। ईरान ने इजरायल के लेबनान पर बार-बार हमलों पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेबनान और इजरायल के हुआ बीच युद्ध चल रहे संघर्ष का एक बड़ा हिस्सा रहा है। 

 

इससे पहले, इजरायल ने बिना किसी पहले से चेतावनी के लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर हमला करके सबको चौंका दिया। इजरायल के मुताबिक, लेबनान पर हमला करने से पहले, ईरान के समर्श वाले हिज़्बुल्लाह लड़ाकों ने रविवार को ही इजरायल पर गोलीबारी की थी।

 

बता दें कि रविवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने भी यरुशलम पर हमला किया और लाल सागर में इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी, जिससे तनाव और बढ़ गया। इजरायल ने सोमवार तड़के तेहरान के सिलसिलेवार मिसाइल हमलों के जवाब में ईरान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों को निशाना बनाया। पलटवार करते हुए ईरान ने फिर से इजराइल पर हमले किए। आठ अप्रैल को संघर्षविराम लागू होने के बाद यह दोनों देशों के बीच अब तक की सबसे गंभीर सैन्य झड़प है।


और पढ़ें