logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान CISF जवान पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने CISF जवान पर चाकू से हमला कर दिया।

Protestor attacked CISF Jawan

CISF जवान पर हमला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। अलग-अलग संगठनों के प्रदर्शनकारी ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कथित तौर पर CISF के एक अधिकारी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान आरोपी ने CISF अधिकारी को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, समय रहते उसे काबू कर लिया गया और किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। सोशल मीडिया पर CISF अधिकारी की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें वह अपना जख्म दिखा रहा है।  

 

यह भी पढ़ें: 'आकाश आनंद बदल गए हैं...', मायावती ने फिर बनाया BSP का राष्ट्रीय संयोजक

आरोपी हिरासत में

जिस समय आरोपी ने जवान पर हमला किया उसी समय कुछ लोगों ने उसे काबू में कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चाकू कैसे पहुंचा और हमले की कोशिश के पीछे उसकी क्या मंशा थी। 

जवान ने क्या बताया?

इस घटना के बाद पीड़ित जवाब बिक्रम कुमार ने बताया कि वह आरोपी को बैरिगेट के पास ले जा रहा था। इसी दौरान उसने चाकू से हमला कर दिया। उसने बताया कि गर्दन के पास चाकू लगने से बच गया लेकिन उसके एक बाजू की कोहनी के पास चाकू लगा है। वीडियो में कोहनी के पास चाकू जैसे हथियार से हमले का निशान भी दिखाई दे रहा है। जवान ने बताया कि आरोपी को अब डिटेन कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: निवेश करते समय ठगी से कैसे बचें? SEBI चेयरमैन ने खुद बताया तरीका

जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी

चुनाव आयोग और SIR से जुड़े मुद्दों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई आरोप लग रहे हैं। विपक्षी दलों समेत कई संगठन उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को लगातार हिरासत में ले रही है। दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को जंतर-मंतर पर तैनात किया गया है।


और पढ़ें