logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दिल्ली में BS-6 वाहन ही चलें', प्रदूषण को लेकर CJI सूर्यकांत ने सुझाया रास्ता

दिल्ली के वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सर्दियों में बीएस-6 वाहन ही चलाने की अनुमति होगी। कोर्ट में बताया गया कि नवंबर महीने में हवा की गुणवत्ता पहले से बेहतर हुई है।

 CJI Surya Kant

CJI सूर्यकांत, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से लेकर 31 जनवरी तक बाहरी राज्यों से आने वाले बीएस-4 गाड़ियों पर रोक लगाई। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सिर्फ बीएस-6 मानकों वाले गाड़ियां को अनुमति देना सही है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गाड़ियों पर रोक लगाने की वजह से नवंबर में हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आया है।

 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की एक पीठ ने कहा कि दिल्ली में केवल बीएस-6 मानकों वाले गाड़ियों को ही चलने देंगे, भले ही दिल्ली-एनसीआर में ऐसा न हो। बता दें कि बीएस-6 वाली गाड़ियों के इंजन बीएस-4 के मुकाबले कम प्रदूषण फैलाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: खुद भीख मांगकर चलाती हैं घर, मंदिर को दान में दे दिए 1 लाख रुपये

क्या है सुप्रीम कोर्ट का सुझाव?

इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सुझाव दिया कि दिल्ली के बॉर्डर पर गोदाम बनाए जाएं, जहां दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से सामान उतारकर रखा जा सके। कोर्ट ने फिलहाल यह सुझाव दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से दिया है।

 

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने कहा कि बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों को दूसरे राज्यों से दिल्ली में न आने दिया जाए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट वाहनों से होने वाले प्रदूषण को लेकर विचार कर रहा है। इसके तहत मौजूदा प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया जा सकता है और इन्हें पूरे एनसीआर में लागू किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'बिहार सरकार ने किसानों की 300 करोड़ की जमीन हड़पी', भड़के RJD के सुधाकर सिंह

प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का रुख

दिल्ली सरकार ने 7 नवंबर को घोषणा की थी कि बीएस-6 से कम मानक के वाहनों पर रोक सिर्फ इस साल की सर्दियों के लिए नहीं है, बल्कि इस पाबंदी को हर साल लागू किया जाएगा। इस रोक के दायरे में बीएस-6 और उससे पुराने मानक वाले कमर्शियल मालवाहक वाहन और दिल्ली में आने वाली बसें शामिल हैं। जबकि सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को इससे छूट दी गई है। इसके अलावा, कुछ विशेष श्रेणी के वाहनों को भी छूट मिली है।

 

नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए सरकार ने डीडीए, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रजोकरी, गाजीपुर, सिंघु, टिकरी और बदरपुर बॉर्डर पर कुछ कर्मियों को तैनात किया है। सरकार ने यह भी बताया है कि नियमों का पालन करवाने के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों से गाड़ियों की जांच करती है।


और पढ़ें