logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बिहार सरकार ने किसानों की 300 करोड़ की जमीन हड़पी', भड़के RJD के सुधाकर सिंह

बिहार के पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में वाटर पार्क बनाने के लिए सरकार ने किसानों से जमीन ली है। इसको लेकर आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने 300 करोड़ की जमीन हड़प ली।

news image

सुधाकर सिंह, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के मोतिहारी स्थित पीपरा कोठी में 17 एकड़ जमीन पर वाटर पार्क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद सुधाकर सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है कि किसानों की करीब 300 करोड़ रुपये बाजार मूल्य वाली जमीन पर कब्जा कर वाटर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता पर भी जमीन कब्जे की कोशिश में भूमिका निभाने का आरोप लगाया है।

 

सुधाकर सिंह ने निर्माण स्थल का लाइव वीडियो दिखाते हुए सरकार के उस दावे को चुनौती दी, जिसमें प्रशासन की ओर से कहा गया है कि वहां किसी सरकारी योजना के तहत वाटर पार्क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीपरा कोठी में किसानों की 17 एकड़ जमीन पर बिहार सरकार कब्जा करना चाहती थी। 

 

यह भी पढ़ें: धूल के कारण रास्ता नहीं दिखा, ट्रेनिंग के दौरान जवानों पर चढ़ा टैंक, 2 की मौत

सुधाकर सिंह ने खोला मोर्चा

सुधाकर सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत जिलाधिकारी से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासन ने लिखित रूप से बताया है कि पीपरा कोठी प्रखंड अंतर्गत वाटर पार्क को पंचायत समिति, ग्राम पंचायत या राज्य सरकार की किसी योजना में शामिल नहीं किया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि वहां वाटर पार्क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। आरजेडी सांसद ने सवाल उठाया कि जब सरकार किसी तरह के निर्माण से इनकार कर रही है तो फिर जमीन पर निर्माण कार्य कौन करा रहा है। उन्होंने निर्माण स्थल का लाइव वीडियो दिखाते हुए कहा कि सरकार का दावा जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाता।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के यक्षिणी भवानी मंदिर में हुई चोरी, सोने का मुकुट और चांदी की छतरी चुराई

 

सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार और विशेष रूप से पूर्वी चंपारण जिले की जनता को यह बताना अत्यंत आवश्यक है कि किस प्रकार प्रशासनिक संरक्षण एवं स्थानीय सांसद के संरक्षण से भू-माफियाओं द्वारा किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। सवाल है कि जब सरकार की कोई स्वीकृत योजना ही नहीं थी, तो किसके आदेश और संरक्षण में किसानों की जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है? इस मामले को लेकर पीपरा कोठी के किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन पर बिना सहमति के निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जमीन उनकी पुश्तैनी जमीन है।


सुधाकर सिंह ने बीजेपी के स्थानीय नेता पर भी जमीन कब्जे की कोशिश में भूमिका निभाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता के संरक्षण में भू-माफिया किसानों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 17 एकड़ जमीन की बाजार कीमत करीब 300 करोड़ रुपये है। यह जमीन पीपरा कोठी में स्थित है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के MDM के DPM को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा, आरोपी हुआ गिरफ्तार

किसानों ने क्या कहा?

किसानों का कहना है कि उन्हें इस निर्माण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। न ही उनसे जमीन अधिग्रहण को लेकर कोई बातचीत हुई है। प्रशासन का कहना है कि पीपरा कोठी में वाटर पार्क का निर्माण किसी सरकारी योजना के तहत नहीं कराया जा रहा है। प्रशासन ने आरटीआई के जवाब में भी यही बात कही है। लेकिन सुधाकर सिंह द्वारा दिखाए गए लाइव वीडियो में निर्माण कार्य होता हुआ दिख रहा है। इससे प्रशासन के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

 


और पढ़ें