logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धूल के कारण रास्ता नहीं दिखा, ट्रेनिंग के दौरान जवानों पर चढ़ा टैंक, 2 की मौत

हरियाणा के एक आर्मी कैंप में जवान ट्रेनिंग कर रहे थे, तभी 2 जवानों पर आर्मी का टैंक चढ़ गया, जिससे जवान बुरी तरह घायल हुए और उनकी मौत हो गई। शहीद जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

army

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के हिसार के आर्मी कैंप में जवान ट्रेनिंग कर रहे थे। उसी वक्त एक टैंक 2 जवानों पर चढ़ गया, जिससे दोनों जवानों की मौके पर मौत हो गई। दोनों जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जिनके निधन से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, जब सभी जवान 32 टैंक के साथ युद्धाभ्यास कर रहे थे, उस दौरान आसपास धूल उड़ रही थी। धूल की वजह से टैंक चालक सामने कुछ देख नहीं पाया। टैंक आगे बढ़ा और दो जवानों के ऊपर चढ़ गया।

 

यह हादसा 22 नवंबर को हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मृत जवानों का नाम मनीष कुमार और अंकुश कुमार था, जो उत्तर प्रदेश के शामली और बदायूं के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है, जहां जवानों के परिवार से बयान लिया गया और शहीदों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के यक्षिणी भवानी मंदिर में हुई चोरी, सोने का मुकुट और चांदी की छतरी चुराई

कैसे हुआ हादसा?

21 नवंबर को हिसार के भोजराव गांव में आर्मी की ट्रेनिंग हो रही थी। जब 32 टैंकों के साथ जवान युद्धाभ्यास कर रहे थे, तभी लगभग दोपहर 1 बजे वहां धूल उठी, जिससे टैंक चालक कुछ देख नहीं पा रहा था। टैंक के आगे तैनात 2 जवान टैंक से कुचल गए।

 

जिसके बाद दोनों जवान बुरी तरह घायल हो चुके थे। वहां मौजूद बाकी जवान उन्हें जल्द ही मिलिट्री अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों जवानों को मृत घोषित किया। इसके बाद सैन्य अधिकारियों ने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद 22 नवंबर को दोनों शहीद जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के MDM के DPM को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा, आरोपी हुआ गिरफ्तार

क्या बोली पुलिस?

इस हादसे को लेकर पुलिस अधिकारी अशोक कुंडू ने एएनआई के पत्रकारों से बात की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को इस घटना के बारे में लगभग दोपहर 3 बजे बताया गया था। शहीद जवानों के परिवार का बयान दर्ज किया गया। इसके अलावा अशोक कुंडू ने कहा, दोनों जवानों की शहादत को सम्मान के साथ याद किया जाएगा। फिलहाल शहीद जवानों के शव उनके परिवार को नहीं सौंपे गए हैं।


और पढ़ें