बिहार के रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां यक्षिणी भवानी मंदिर (भलुनी धाम) में चोरों ने चोरी की गई। 21 नवंबर की देर रात मंदिर में घुसे चोर माता का सोने का मुकुट, सोने-चांदी के हार, चांदी की छतरी और कई कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
इस पूरे मामला दिनारा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मां यक्षिणी भवानी मंदिर भलुनी धाम का है, जहां शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। बताया जाता है कि चोर मंदिर के उत्तरी हिस्से से सीढ़ी के सहारे अंदर प्रवेश किए और माता के दरबार में रखे कीमती आभूषणों की चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामानों में माता का सोने का एक हार, चांदी के दो हार, चांदी का मुकुट, नथिया, मंदिर के पास स्थापित दोनों बाघों की चांदी की चार आंखें, माता की प्रतिमा और बाघों में लगे चांदी के छह पैर, हनुमान जी की सोने की दो आंखें और एक बड़ी चांदी की छतरी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार के MDM के DPM को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा, आरोपी हुआ गिरफ्तार
सुबह पुजारी को हुई जानकारी
रविवार की अहले सुबह जब पुजारी पूजा करने मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। चोरों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया है। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: दूसरे लड़कों से बात करने से किया मना, नहीं मानी गर्लफ्रेंड, चाकू मारकर ली जान
गौरतलब है कि मां यक्षिणी भवानी मंदिर धार्मिक न्यास परिषद के अधीन है। कुछ माह पूर्व ही मंदिर की व्यवस्था और देखरेख के लिए कमेटी का गठन किया गया था। वहीं, गत 14 नवंबर को पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार यहां भलुनी भवानी धाम महोत्सव का भी आयोजन किया गया था। ऐसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इतने प्रसिद्ध मंदिर में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही है।
कैसे घुसे चोर?
बताया जा रहा है कि चोर मंदिर के उत्तरी हिस्से से सीढ़ी के सहारे अंदर प्रवेश किए। उन्होंने बड़ी चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद डीवीआर भी अपने साथ ले गए ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिले। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों की पहचान कर चोरी गए आभूषणों की बरामदगी कर पाती है।
क्या बोले SDPO?
बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। मां यक्षिणी भवानी मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। नवरात्रि में यहां भारी भीड़ होती है। 14 नवंबर को पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार यहां भलुनी भवानी धाम महोत्सव का भी आयोजन किया गया था। इसमें हजारों लोग शामिल हुए थे।