दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब
कॉकरोच जनता पार्टी
(CJP) ने एक और इस्तीफा मांगा है। इस बार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार निशाने पर हैं। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में हजारों प्रदर्शनकारी जा हुए। मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रदर्शन की अगुवाई की तो दूसरी तरफ दिल्ली के जंतर मंतर पर भी प्रदर्शनकारी जुटे लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। दिल्ली में जगह-जगह पुलिस तैनात है, कई जगह इंटरनेट की पहुंच सीमित की गई है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
दिल्ली में पुलिस ने जंतर मंतर पर जुटने की अनुमति नहीं दी। वामपंथी छात्र संगठनों और योगेंद्र यादव जैसे कई एक्टिविस्ट ने वहां पहुंचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने जबरन हटा दिया। पुलिस के मुताबिक करीब 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। अब कॉकरोच जनता पार्टी ने शिवाजी पार्क में इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। आ
शिवाजी पार्क में उमड़ी भीड़। Photo Credit: PTI
शुतोष रांका,
अभिजीत दीपके
और सौरव दास इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे। उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी और शबाना आजमी जैसी फिल्मी हस्तियां भी नजर आईं।
अभिजीत दीपके, संस्थापक, कॉकरोच जनता पार्टी:- यह समझना पड़ेगा कि हिंदू-मुसलमान में बांटकर तुमसे तुम्हारा वोट छीना जा रहा है। 2024 याद करिए। क्या हुआ था 2024 में? शॉक लगा लगा लगा। शॉक लगा? 2024 में नारा दिया था '400 पार', मिले कितने? 240?
मुंबई पुलिस प्रदर्शनकारियों को नहीं रोक पाई
मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी फिर भी प्रदर्शन हुआ। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, गायक विशाल ददलानी और निर्देशक विशाल भारद्वाज मौजूद रहे। महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी भी पहुंचे। अभिजीत दीपके ने केंद्र की BJP सरकार को निशाने पर लिया।
दिल्ली के जंतर मंतर पर नेहा बोरा और योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
अभिजीत दीपके ने कहा कि
NEET
पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर के आंदोलन के दो महीने के भीतर ही उन्हें दूसरा प्रदर्शन करना पड़ा। वह आंदोलन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म हुआ था, यह आंदोलन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर खत्म होगा। यह प्रदर्शन 3 दिन चले या 3 महीने चले। उन्होंने वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (
SIR
) में अपनाई जा रही प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने की चुनौती भी दी।
शिवाजी पार्क दादर इलाके में है। यहां शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का मजबूत जनाधार है। दोनों दलों ने CJP के कार्यक्रम को समर्थन दिया है। उनके साथ शिवसैनिक भी पहुंचे भी हैं। यह एक राजनीतिक संदेश भी देने की कोशिश की गई है कि अब सारी मांगों को मानना ही होगा।
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर के आसपास के इलाके मे निषेधाज्ञा लागू की है। दिल्ली मेट्रो ने मध्य दिल्ली के 12 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट कुछ समय के लिए बंद रखा। सुबह प्रदर्शनकारियों के जुटने से पहले ही पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने और जंतर मंतर के आसपास का इलाका सील कर दिया था।
दिल्ली में किन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया?
हिरासत में लिए गए लोगों में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह शामिल हैं। राजद सांसद मनोज झा, AISA नेता नेहा बोरा, स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव, CPI(M) के छात्र संगठन SFI और कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए।
सौरभ भारद्वाज करीब 10.30 बजे पहुंचे। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। उनके मुताबिक पुलिस अनुमति न मिलने की बात कह रही है, जबकि AAP ने छह दिन पहले ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए आवेदन किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पूर्व सीएम आतिशी ने X पर वीडियो में कहा कि पुलिस ने AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को बर्बरता से उठाया।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अशोक रोड, जनपथ और टॉल्स्टॉय रोड से आए प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर फतेहपुर बेरी और बदरपुर में रोका गया है। नेहा बोरा, योगेंद्र यादव और RTI कार्यकर्ता निखिल डे सब पुलिस हिरासत में है।