कॉकरोच जनता पार्टी
(CJP) के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के विट्ठल भाई पटेल हाउस में हुई। बैठक में CJP की तरफ से सौरव दास और आशुतोष रंका और सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। हालांकि, आज की बात बेनतीजा रही।
कॉकरोच जनता पार्टी ने बैठक के बाद कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन चलता रहेगा। CJP के आशुतोष रंका ने कहा कि सरकार के सामने तीन मांगे रखी गई थीं। इसमें से सरकार ने हमारी दो मांगो पर सकारात्मक रुख अपनाया लेकिन प्रधान के इस्तीफे पर बात नहीं मानी। इसपर CJP ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्यों चर्चा में है एंटी पेपर लीक कानून? हर सवाल का जवाब, जो आप जानना चाहते हैं
छात्र पर FIR नहीं दर्ज की जाए
उन्होंने बताया कि सरकार ने मांग की गई है कि आंदोलन में किसी भी छात्र पर FIR नहीं दर्ज की जाए। इसके अलावा CJP ने सरकार से मांग की है कि नीट पेपर लीक की वजह से आत्महत्या करने वाले सभी को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले।
यह भी पढ़ें: 'कोई याचिका नहीं आई, मीडिया ने झूठ बोला', CJP प्रदर्शन पर बोले मुख्य न्यायाधीश
शनिवार को फिर से होगी बैठक
हालांकि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जब CJP ने मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह के सामने बात रखी तो उन्होंने कल तक का समय मांगा। केंद्र सरकार ने CJP से शिक्षा मंत्री पर फैसला करने के लिए कल तक का समय मांगा है। आशुतोष रंका ने कहा कि शनिवार को दोपहर 2 बजे फिर से सरकार के साथ में बैठक होगी।