logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुबह 4 से 2 बजे तक रेलवे स्टेशन बंद, कुलियों-टैक्सी वालों ने सुनाया अपना दर्द

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर बुलाए गए विरोध-प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके चलते कुली और कैब ड्राइवरों की कमाई पर भी असर पड़ रहा है।

Railway Station

दिल्ली रेलवे स्टेशन, Photo Credit: File Photo

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर बुलाए गए विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाली दर्जनों मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यहां शनिवार को होने वाले प्रदर्शन की वाहक से इसने अलावा कई दर्जन और भी ट्रेनें रद्द हो सकती हैं। ऐसे में यात्रियों पर असर तो पड़ेगा ही, इसके साथ ही रेलवे से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी भी प्रभावित होगी।

 

यही जानने के लिए ‘खबरगांव’ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां हमने कुलियों, टैक्सी चालकों और वेंडरों से बातचीत की। उन्होंने खुलकर अपनी परेशानियां बताईं। उन्होंने बताया कि कैसे इस प्रदर्शन के कारण रद्द हुए ट्रेनों का असर उनकी कमाई पर पड़ेगा, जिसके चलते उनकी परेशानी बढ़ गई है। 

 

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट से पहले रेलवे ने की तैयारी, BSF की नाकेबंदी पर क्या बोले अधिकारी?

क्या बोले कुली?

एक कुली ने हमसे बात करते हुए कहा, ‘हमारे पास ह्वाट्सऐप पर मैसेज आया है कि कल स्टेशन बंद रहेगा, सरकार के का कदम से हमारे धंधे पर  काफी असर पड़ेगा। हम क्या कर सकते हैं.. कल घर पर ही रहेंगे। हमें नुकसान झेलना पड़ेगा।’

 

एक दूसरे कुली ने अपने ह्वाट्सऐप पर स्टेशन बंद का मैसेज दिखाते हुए कहा, ‘कल की हमारी दिहाड़ी मारी जाएगी, हम यहां नहीं आएंगे.. घर पर ही रहेंगे। हम लोग दो-तीन दिन से परेशान हैं। कल तो बिल्कुल भी दिहाड़ी नहीं आई, कल दो बजे के बाद से ना के बराबर यात्री स्टेशन आए। कनॉट प्लेसपर जाम जगने की वजह से 50 फीसदी लोगों की ट्रेनें छूट गईं। हम तो परेशान हो गए हैं।’ कुली ने एक अपने सामान के साथ भागते हुए यात्री की और इशारा करते हुए कहा कि दिल्ली में जाम लगने की वजह से लोग इस तरह से परेशान होकर भाग रहे हैं।

टैक्सी ड्राइवर भी परेशान

नई दिल्ली स्टेशन पर टैक्सी ड्राइवर ने खबरगांव से कहा कि पिछले तीन दिन से बिल्कुल भी काम नहीं मिल पा  रहा है। ड्राइवर ने कहा कि कल स्टेशन बंद होने की वजह से हम काम पर नहीं आयेंगे, इस तरह से चार दिन दिहाड़ी मारी जाएगी। ड्राइवर ने कहा, ‘तीन दिन से सेंट्रल देख में जाम इतना लग रहा है कि हमारी सीएनजी जाम में ही बर्बाद हो रही है, स्टेशन पर सवारियां कम आने से हमारी कमाई कम हो रही है। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। सरकार प्रदर्शनकारियों की मांग पूरी करेगी तो हमारी परेशानी कम होगी।’

 

यह भी पढ़ें: ऋतब्रत बनर्जी की DTC को उपचुनाव में कितने वोट मिले?

ड्राइवरों को हो रहा नुकसान

वहीं एक दूसरे ड्राइवर ने कहा, ‘कल बाराखंबा रोड से पहाड़गंज यात्री को लेकर आने में मुझे दो घंटे से ज्यादा समय लग गया। हम यहीं रहते हैं। कल मैं काम पर नहीं आऊंगा, यहां आकर जाम से सीएनजी जलाने से नुकसान होगा। सीएनजी 86 रुपए प्रति किलो हो गई है, जाम में मेरा बहुत नुकसान हो जाएगा।’


और पढ़ें