logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए CJP को मिल गई परमिशन? सौरभ दास ने खुद बताया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी 10 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है। इस प्रदर्शन को लेकर सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दे दी है।

saurav das

सौरव दास, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी चल रही है। इस प्रदर्शन को लेकर CJP के को-कन्वीनर सौरव दास ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन की अनुमति के लिए पुलिस को लेटर दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि संगठन की ओर से दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन की औपचारिक सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस से सहयोग मांगा गया है।

 

सौरव दास ने कहा कि CJP की टीम पहले भी पुलिस को प्रदर्शन के बारे में बता चुकी है, लेकिन अब औपचारिक तौर पर लिखित सूचना दी जा रही है।  उन्होंने कहा,'सीजेपी और देश के युवा 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचने वाले हैं। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखे और ट्रैफिक अपने हिसाब से मैनेज करे।'

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में अब 5 नहीं 10 लाख का होगा हिमकेयर, AI से होगी निगरानी

दिल्ली पुलिस से मांगा सहयोग

सौरभ दास ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा और पार्टी की ओर से सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने पुलिस से सहयोग की मांग की और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने चलो दिल्ली का नारा देते हुए कहा कि देश के युवा तब तक सड़कों से तब तक नहीं हटेगा जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा। 

क्या दिल्ली पुलिस ने अनुमति दे दी?

गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहले से ही दिल्ली पुलिस से अनुमति लेनी होती है। हालांकि, सौरभ दास ने कहा कि प्रदर्शन के लिए अनुमति जैसा कोई सवाल ही नहीं उठता है। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह अंग्रेजों के समय में हमारे दिमाग में डाला गया है कि प्रदर्शन के लिए भी अनुमति चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को उन्होंने प्रदर्शन की जानकारी दे दी है और पुलिस ने उनके लेटर को स्वीकार कर लिया है इसके साथ ही कुछ कागजी कार्रवाई भी की है। उन्होंने कहा कि संविधान शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार देता है और उसी के तहत हम प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश नहीं करेगी। 

 

यह भी पढ़ें: 'आपके प्रदेश अध्यक्ष ओवर ऐक्टिंग कर रहे हैं', AAP ने खड़गे से ऐसा क्यों कहा?

पहले भी हुआ था प्रदर्शन

सीजेपी ने इससे पहले जंतर-मंतर पर कई दिनों तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। हालांकि, इस प्रदर्शन के लिए भी दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी और लगातार प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने की अपील की जा रही थी। कई दिनों तक चले इस प्रदर्शन के कारण धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद अब सीजेपी और लेफ्ट से जुड़े संगठन 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। 


और पढ़ें