logo

ट्रेंडिंग:

बारिश, कोहरा, बर्फबारी, फरवरी में भी लोगों को नहीं मिल रही राहत

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कोहरा जारी है। अगले दो दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Snowfall in Himachal Pradesh

हिमाचल में बर्फबारी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय बारिश और कोहरे का असर बना हुआ है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अभी कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा। इसी वजह से आने वाले दिनों में बारिश, कोहरा और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

 

बदलते मौसम का असर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के आसपास के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। यहां कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक सुबह और रात के समय कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: भारत पर अब 18% टैरिफ, बातचीत के बाद ट्रंप ने की PM मोदी की खूब तारीफ

पिछले 24 घंटों का मौसम

कोहरा: पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, बिहार तथा ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहा, जहां विजिबिलिटी 50 से 199 मीटर के बीच दर्ज की गई।

 

बारिश और बर्फबारी: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

 

तेज हवाएं और ओलावृष्टि: जम्मू-कश्मीर में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और तूफान आया। वहीं, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की खबर मिली।

 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद क्रैश जैसी घटना के लगे आसार तो एयर इंडिया फ्लाइट को तुरंत नीचे उतारा

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

तापमान की स्थिति: अगले 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद वहां भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा।

 

कोहरे की संभावना: पंजाब में 4 तारीख तक घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 तारीख तक, और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 तारीख को सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और उत्तरी मध्य प्रदेश में 4 तारीख तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap